फ्रांस की हिंसा और भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

भारत और दुनियाभर में हो रही सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रही है, जिसके बारे में अमेरिकी मीडिया चैनल ने बड़ा दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन प्रोटेस्ट का आपस में कनेक्शन है. इसको लेकर अब सत्ताधारी बीजेपी देश के विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गई.

France Paris Protest PTI

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिंसक प्रदर्शन (Photo-PTI)

BJP Targets Congress: बीजेपी ने कांग्रेस पर अपना हमला और तेज कर दिया. उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ की एक जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि फ्रांस, भारत और दूसरे देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल संगठनों के बीच आपस में संबंध हैं. बीजेपी ने विपक्षी पार्टी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया और इंटरनेशनल ग्रुप्स के साथ उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाए. कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया है.

विज्ञापन

बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस रिपोर्ट से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिशों को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं. उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उनकी आलोचना करते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ और ‘मीर जाफर’ जैसे लफ्जों का इस्तेमाल किया. भाटिया ने दावा किया कि जांच से पता चलता है कि विरोध प्रदर्शनों और विदेशी संगठनों के बीच संबंध हो सकते हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस लीडरशिप गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहा है और इन कथित कनेक्शंस के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की. भाटिया के मुताबिक रिपोर्ट में कई देशों में सक्रिय संगठनों के एक ऐसे नेटवर्क का जिक्र है, जो राजनीतिक आंदोलनों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे ‘रेड-ग्रीन इकोसिस्टम ऑफ प्रोटेस्ट’ करार दिया और दावा किया कि इसमें कम्युनिस्ट और इस्लामी ग्रुप शामिल हैं.

विज्ञापन

13 देशों के 101 संगठनों का जिक्र

‘फॉक्स न्यूज डिजिटल’ की इस जांच का टाइटल ‘ग्लोबल केओस इंक ग्रोज टू 101 ग्रुप्स’ है. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 13 देशों के 101 ऐसे संगठनों की पहचान की गई है, जो कथित तौर पर प्रोटेस्ट को कोऑर्डिनेट करने, ऑर्गेनाइज करने या उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. भंडारी ने ‘प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल’ (PI) नामक संगठन के बारे में रिपोर्ट के दावों की बात की. आरोप है कि इस संगठन ने फ्रांस, अल्बानिया और भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक जैसा संदेश फैलाने में मदद की. उन्होंने दावा किया कि इस मैसेज का मकसद विद्रोह के जरिए एक संगठित राजनीतिक ताकत खड़ी करना और रिजीम चेंज करना था.

विज्ञापन

‘प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल’ के साथ मुलाकात को लेकर आरोप

प्रदीप भंडारी ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने 10 अप्रैल 2025 को 10 जनपथ पर ‘प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल’ के लोगों से मुलाकात की थी. इस दावे के आधार पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस ने इस संगठन के साथ मिलकर काम किया था. उन्होंने मांग की कि पार्टी अपना रुख साफ करें और आरोपों का जवाब दे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ