होर्मुज में 2 जहाजों पर फायरिंग के बाद भारत अलर्ट, नौसेना ने जारी की सख्त एडवाइजरी

ईरान द्वारा भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद नौसेना ने हाई अलर्ट जारी किया है. फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है.

Hormuz Strait attack (1)

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी द्वारा दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी किए जाने के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय झंडे वाले सभी जहाजों के लिए एक नई और जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें उन्हें लारक द्वीप से दूर रहने की सलाह दी गई है. 18 अप्रैल को ‘जग अर्नव’ और ‘सनमार हेराल्ड’ नाम के दो भारतीय जहाजों पर उस वक्त हमला हुआ जब वे होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके.

विज्ञापन

नौसेना की कड़ी निगरानी में सुरक्षा

भारतीय नौसेना के सूत्रों के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने का इंतजार कर रहे सभी भारतीय जहाजों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जा रही है. अब तक 10 भारतीय जहाज सुरक्षित तरीके से इस रास्ते को पार कर चुके हैं और आखिरी टैंकर ‘देश गरिमा’ को नौसेना खुद एस्कॉर्ट कर रही है जो 22 अप्रैल तक मुंबई पहुंच सकता है. भारत सरकार ईरान और अन्य देशों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि समंदर में भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया जा सके. अब किसी भी भारतीय जहाज को बिना नौसेना की हरी झंडी के आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

विज्ञापन

क्यों खतरनाक है लारक द्वीप?

लारक द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य के सबसे संकरे हिस्से में स्थित है और यहाँ ईरान का मुख्य तेल बुनियादी ढांचा मौजूद है. इस द्वीप के आसपास का इलाका बेहद सुरक्षित और हाई-अलर्ट पर रहता है क्योंकि यहाँ से ईरान के कई सैन्य ठिकाने संचालित होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यहाँ से छोटी और तेज रफ्तार नावें जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजी जा सकती हैं जिससे खतरा बढ़ जाता है. पहले इस रास्ते से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल व्यापार होता था लेकिन अब युद्ध जैसे हालात और समुद्री माइन्स के खतरे की वजह से यह इलाका जहाजों के लिए एक चुनौती बन गया है.

विज्ञापन

फंसे हुए जहाजों की घर वापसी

फिलहाल फारस की खाड़ी में भारत के करीब 14 जहाज फंसे हुए हैं जो होर्मुज को पार करने के इंतजार में खड़े हैं. भारतीय नौसेना ने इन सभी जहाजों के कैप्टन से कहा है कि वे अपनी स्थिति पर बने रहें और नौसेना से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें. समंदर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने सात युद्धपोत तैनात किए हैं जो जहाजों के होर्मुज पार करते ही उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लेते हैं. भारत का मुख्य उद्देश्य अपने व्यापारिक जहाजों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित घर वापस लाना है और इसके लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ