धधकती आग में छत पर फंसे लोग, जान पर खेल उरी में सैनिकों ने बचाई जान 

Uri Fire: कई घरों में आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सेना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।

kashmir fire

उरी कई घरों में आग

विज्ञापन

Uri Fire (आसिफ सुहाफ): उरी के एक गांव में सोमवर को कई मकानों में भीषण आग लग गई। दो मंजिला तक इन मकानों में आग लगने से लोग छतों पर फंस गए। लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस व सेना मौके पर पहुंची। सेना के जवान हालत की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्टिव मोड में आए और स्थिति पर काबू पाया।

आग लगने से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा 

जानकारी के अनुसार नॉर्थ कश्मीर बॉर्डर स्थिति उरी के एक गांव में पहले एक मकान में आग लगी थी। देखते ही देखते आग आसपास के कई घरों में फैल गई। आग लगने से फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या अंगीठी से लगी आग?

मौके पर पहुंचे सैनिक किसी तरह आसपास के अन्य मकानों व सीढ़ियां लगा घटनास्थल तक पहुंचे। फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सेफ्टी उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। घटनास्थल पर आसपास के लोग अंगीठी से आग लगने का कारण बता रहे हैं। हालांकि अभी स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी उरी के कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन अब इन आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों को जागरूक कर रहा है।

ये भी पढ़ें: चोरों ने चुरा ल‍िए यूक्रेन के 332 करोड़ रुपये, रूस से जंग के ल‍िए खरीदना था गोला-बारूद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ