हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

30 साल का हो जाएगा इंडियन एयरफोर्स का 'सूर्यकिरण', कर्नाटक में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

इंडियन एयरफोर्स के सूत्रों ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि एयर चीफ अमनप्रीत सिंह इस मौके पर हॉक एमके-132 विमान उड़ा सकते है. आपको बता दे कि 26 मई 2026 का दिन एक और इतिहास बन सकता है अगर एयर चीफ हॉक विमान उड़ाएंगे.

विज्ञापन

26 मई 2026 भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ा दिन बनने जा रहा है, जी हां इसी दिन सूर्यकिरण तीन दशक का हो जाएगा. और इस दिन को यादगार बनाने के लिए कर्नाटक के बीदर में एक भव्य कार्यक्र्म का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्र्म में सीडीएस, एयर चीफ के साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री मौजूद रहेगे. इस दिन एयरफोर्स एक दमदार एयरशो करेगी. आपको बता दें कि कर्नाटक के बीदर में ही सूर्यकिरण का गठन किया गया था.

इंडियन एयरफोर्स के सूत्रों ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि एयर चीफ अमनप्रीत सिंह इस मौके पर हॉक एमके-132 विमान उड़ा सकते है. आपको बता दे कि 26 मई 2026 का दिन एक और इतिहास बन सकता है अगर एयर चीफ हॉक विमान उड़ाएंगे. कियोकि इससे पहले कोई भी एयर चीफ ने हॉक विमान नही उड़ाया है. आपको बता दे को इंडियन एयरफोर्स चीफ एपी सिंह कई कई फाइटर जेट उड़ा चुके हैं. चीफ रहते वे मिग-21, मिग-29, रफाल और तेजस भी फ्लाई कर चुके हैं.

विंग कमांडर मनीष कुमार के मुताबीक, सूर्यकिरण एयरफोर्स की एरोबेटिक टीम है, जिसे एंबेसडर ऑफ द इंडियन एयरफोर्स कहा जाता है. नौ विमानों की यह फॉर्मेशन टीम अपनी बेहद सटीक और रोमांचक हवाई कलाबाजियों के लिए जानी जाती है. कम ऊंचाई पर बेहद करीबी फॉर्मेशन में ये उड़ान भरती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola