Air Force Woman Officer Misdeed: भारतीय वायुसेना में तैनात महिला फ्लाइंग अफसर ने सीनियर विंग कमांडर के खिलाफ कथित तौर पर रेप के आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि उसके सीनियर ने जबरन गलत काम के लिए मजबूर किया। मामला 31 दिसंबर 2023 का है। जब नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया था। सीनियर ने गिफ्ट के बहाने से उसे कमरे में भेजा। अकेले पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसने अपने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन उसका ही शोषण करना शुरू कर दिया गया। महिला अधिकारी ने कहा कि वह तनाव में है। डर के साये में उसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। पीड़िता आत्महत्या की बात तक सोचने लगी है।
परेशान करने के आरोप लगाए
महिला ने कहा कि वह हतोत्साहित होकर टूट चुकी है। अब महिला अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के बड़गाम थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों अफसर श्रीनगर में ही रह रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपों के बाद वायुसेना का बयान भी सामने आया है। वायुसेना ने कहा कि उसे मामले की जानकारी है। पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। बड़गाम पुलिस ने श्रीनगर में भारतीय वायुसेना से संपर्क किया है। स्थानीय अधिकारियों का सहयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:आपत्तिजनक हालत में मिले 10 लड़के 10 लड़कियां; बिहार के बेगूसराय में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
फ्लाइंग ऑफिसर ने कहा है कि वह दो साल से सीनियर्स की यातनाएं झेल रही है। उच्चाधिकारियों ने उसकी अनदेखी की है। उसके सामाजिक जीवन पर भी असर डाला जा रहा है। महिला अफसर ने बताया कि ऑफिसर्स मेस में पार्टी थी। सीनियर ने उससे गिफ्ट के बारे में पूछा था। जब उसने इन्कार किया तो विंग कमांडर ने कहा कि गिफ्ट कमरे में रखा है। वहां से ले आओ। घर सुनसान था। जब महिला ने पूछा कि फैमिली कहां है? अधिकारी ने कहा कि वह कहीं और है। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की।
विरोध करती रही, लेकिन वह नहीं माना
पीड़िता विरोध करती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। उसने अधिकारी को धक्का दिया और मौके से भाग गई। वह डर गई थी। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे? इसके बाद भी आरोपी उसके दफ्तर आया और ऐसे रिएक्ट किया कि कुछ हुआ ही नहीं। महिला अधिकारी अविवाहित है, जो एयरफोर्स में करियर बनाने आई थी। लेकिन उसके साथ दरिंदगी की गई। महिला ने बताया कि शिकायत की तब एक कर्नल रैंक के अफसर को जांच सौंपी गई थी। लेकिन आरोपी की मौजूदगी में पूछताछ का उसने विरोध किया था। इसके बाद मामले को क्लॉज कर दिया गया। न ही उसका मेडिकल करवाया गया।
यह भी पढ़ें:बहराइच में मशक्कत के बाद पकड़ा गया 5वां आदमखोर भेड़िया, ‘लंगड़ा सरदार’ अब भी दे रहा गच्चा?
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
19 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines