'रिजल्ट आने के 24 घंटे के अंदर होगा INDIA के पीएम प्रत्याशी का ऐलान', संजय राउत का दावा

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ जाएगा। इससे पहले संजय राउत ने इंडी गठबंधन के पीएम चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है। राउत ने कहा है कि परिणाम जारी होने के 24 घंटे के अंदर-अंदर इस बात का ऐलान कर दिया जाएगा कि विपक्षी महागठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।

Sanjay Raut Slams Cm Eknath Shinde

शिवसेना (यूबीटी) MP संजय राउत।

विज्ञापन

Sanjay Raut On PM Candidate Of INDIA: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद 24 घंटे के अंदर इंडी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून यानी कल होनी है। कल ही यह भी साफ हो जाएगा कि केंद्र में इस बार सरकार कौन बनाने जा रहा है। 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स में से अधिकांश में एनडीए को भारी बहुमत से जीतते हुए और नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए दिखाया गया है। लेकिन, असल तस्वीर तो कल ही साफ होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में मिलेंगे गठबंधन के सभी नेता

संजय राउत ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन के सभी नेता पहले दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद वहीं से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। उनसे पूछा गया था कि शिवसेना यूबीटी किसे प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहती है। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग को लेकर भी शिकायत की। संजय राउत ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को 17 शिकायती पत्र लिखे थे। लेकिन, उनमें से किसी पर हमें कोई जवाब नहीं मिला। शिवसेना नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर ध्यान लगाने पर भी तंज कसा। राउत ने कहा कि पीएम मोदी की तरह ही चुनाव आयोग भी बस ध्यान ही कर रहा है।

जयराम रमेश को नोटिस पर क्या बोले?

इसके अलावा, भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश को नोटिस जारी किए जाने को लेकर संजय राउत ने कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है। हमें पता चला है कि जिन-जिन जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने फोन लगाया उनमें से 12 महाराष्ट्र हैं। बता दें कि जयराम रमेश ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतगणना से पहले देश के कई डीएम को फोन लगाया है। इसे लेकर उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है और जल्द से जल्द उत्तर देने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि एक समय में भाजपा के सहयोगी रहे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस यह चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ