Bihar Results 2024

Pawan Singh की सीट पर पहले आएंगे नतीजे, जानें किन सीटों पर हो सकती है देरी?

Karakat lok sabha results 2024: बिहार के नतीजों का सभी को इंतजार है। राज्य की 40 सीटों पर कल सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में बिहार की कई सीटों पर नतीजे जल्द आ सकते हैं।

Bihar Lok Sabha Results 2024: बिहार की 40 सीटों पर नतीजों का इंतजार कर रहे लोगों को बता दें कि कुछ सीटों पर परिणाम जल्द आने के आसार हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सीट काराकाट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सारण और पाटलीपुत्र सीट पर भी परिणाम जल्द पता चल सकते हैं। दरअसल इन सीटों पर वोटर्स और बूथों की संख्या कम है। ऐसे में अगर प्रशासन धीरे गिनती नहीं करता है तो नतीजे जल्द आने की संभावना है। वहीं पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज में कई राउंड की गिनती होगी, जिससे इन सीटों पर परिणाम देर से आएंगे।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की गिनती कल सुबह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में मतगणना को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। आज यानी 3 जून की शाम को बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू हो जाएगी, जो कल शाम को गिनती समाप्त होने के बाद खत्म होगी। इस दौरान मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कई इलाकों में पब्लिक परिवहन पर भी रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ