Operation Sindoor: बंद 24 एयरपोर्ट की लिस्ट आई सामने, पैसेंजर्स के लिए जारी हुई एडवाइजरी

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। देश के लुधियाना, बंठिडा, पटियाला, जैसलमेर समेत करीब 24 एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

airport

airport

विज्ञापन

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। देश के लुधियाना, बंठिडा, पटियाला, जैसलमेर समेत करीब 24 एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इसी के साथ ही हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

430 उड़ानें भी रद्द

गुरुवार को 10 मई तक 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बीच 430 उड़ानों को रद्द भी किया गया है। आंकड़ों के हिसाब से रद उड़ानों देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है।

विज्ञापन

ये एयरपोर्ट रहेंगे बंद

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, कांगड़ा – गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। एयरलाइंस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल 10 मई तक एयरपोर्ट बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अगर पाकिस्तान से तनाव बना रहता है तो यह डेट आगे भी बढ़ सकती है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई कड़ी

देश के जिन एयरपोर्ट को बंद किया गया है वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना ने इन एयरपोर्ट को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इसके अलावा देश के अन्य एयरपोर्ट पर दो से तीन लैयर में यात्रियों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जो एयरपोर्ट अभी चालू हैं वहां पर आने वाले यात्रियों को ठीक तरह से जांच की जाएगी। संदिग्ध दिखने वाले शख्स को तुंरत हिरासत में लेने का भी निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ