---विज्ञापन---

देश

Jeju आईलैंड पर भारतीय इन्फ्लुएंसर की हिरासत के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दक्षिण कोरिया के Jeju द्वीप पर एक इंडियन इन्फ्लुएंसर की हिरासत के बाद विदेश मंत्रालय ने भारतीय यात्रियों के लिए सख्त ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय ने Jeju यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज, पर्याप्त धनराशि और स्थानीय नियमों के पालन की सलाह दी है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 24, 2026 18:31
India Issues Travel Advisory for Indians Visiting Jeju Island
Credit: Social Media

दक्षिण कोरिया के फेमस टूरिस्ट प्लेस Jeju Island पर एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हिरासत में लिए जाने के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है. इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों के लिए स्पेशल ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि Jeju द्वीप की यात्रा करने वाले सभी भारतीय पर्यटकों को वहां के कानूनों और इमिग्रेशन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए भारतीय इन्फ्लुएंसर के पास जरूरी फाइनेंशियल एविडेंस और ट्रेवल डॉक्यूमेंट्स नहीं थे, जो दक्षिण कोरिया के नियमों का उल्लंघन माना गया.

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

MEA की एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि Jeju द्वीप पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों के पास कम से कम 10,000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर राशि का प्रमाण होना चाहिए. इसके साथ ही होटल बुकिंग की पुष्टि, रिटर्न टिकट और वैलिड ट्रेवल इंश्योरेंस भी अनिवार्य है. इन दस्तावेजों की कमी होने पर यात्रियों को पूछताछ, हिरासत या देश में एंट्री करने से मना किया जा सकता है. विदेश मंत्रालय ने ये भी चेतावनी दी है कि Jeju द्वीप पर ड्रोन उड़ाना, प्रोफेशनल वीडियो शूटिंग या किसी भी तरह की बिजनेस एक्टिविटी करने से पहले स्थानीय प्रशासन से परमिशन लेना जरूरी है. बिना इजाजत कंटेंट क्रिएशन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

---विज्ञापन---

MEA ने दी सलाह

इसके अलावा, मंत्रालय ने सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले साउथ कोरिया एम्बेसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वीजा नियमों और यात्रा से जुड़े ताजा दिशा-निर्देश जरूर जांचें. Jeju द्वीप अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, समुद्र तटों और ज्वालामुखीय स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक यहां घूमने जाते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि भारतीय यात्री पूरी तैयारी के साथ यात्रा करें और किसी भी तरह की परेशानी से बचें.

इंडियन इन्फ्लुएंसर के साथ क्या हुआ?

भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को दक्षिण कोरिया के Jeju Island पर 38 घंटे तक हिरासत में रखा गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि वो छुट्टी मनाने वहां गए थे, लेकिन Jeju एयरपोर्ट इमिग्रेशन पर उन्हें रोक लिया गया. सचिन के मुताबिक उन्हें घंटों तक एक बंद कमरे में रखा गया, जहां उन्हें जेल जैसा महसूस हो रहा था. भारतीय इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उनके साथ कैदियों जैसा सलूक किया गया. सचिन ने बताया कि बाद में उन्हें साउथ कोरिया से वापस जाने के लिए महंगा रिटर्न टिकट खरीदने के लिए कहा गया. चीन के रास्ते लौटते समय भी उनके साथ सख्त जांच और पाबंदियां जारी रहीं. उनका कहना है कि वॉशरूम तक जाते समय एक अधिकारी बॉडीकैम के साथ मौजूद रहता था. कुल मिलाकर उनका अनुभव बेहद खराब रहा.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 24, 2026 06:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.