Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, राहुल गांधी समेत इन हस्तियों ने दी ‘सूर्या सेना’ को बधाई

Team India Won T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 159 पर समेट दिया. इस ऐतिहासिक जीत पर राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एस. जयशंकर समेत कई दिग्गजों ने भारतीय टीम को बधाई दी.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 9, 2026 00:10
Team India Won T20 World Cup 2026
Credit: X

T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर ये खिताब जीत लिया है. भारत ने 255 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड 159 रनों पर ही सिमट गई. भारतीय टीम की शानदार जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत तमाम दिग्गजों ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया- एक बार फिर चैंपियन! भारतीय टीम के लिए ये एक शानदार जीत थी, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को अपने ही मैदान पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और अविस्मरणीय पल देने के लिए हार्दिक बधाई.

---विज्ञापन---


गृह मंत्री ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह खुद इंडिया-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने टीम इंडिया की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है. पूरी टीम को बधाई, टीम इंडिया ने हर भारतीय को सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं.

---विज्ञापन---

‘जुनून के आगे पनौती कुछ भी नहीं’

भारत के तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए इसे रणनीति और कड़े परिश्रम की जीत बताया. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता. उन्होंने संदेश दिया कि अगर सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा साथ हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है. उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए गौरव का पल बताया और सभी क्रिकेट प्रेमियों को बधाई दी.

पूरे देश में दीपावली- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम और पूरे हिंदुस्तान की जनता को इस शानदार जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है. T-20 World Cup 2026 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम और संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

First published on: Mar 08, 2026 11:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.