Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

114 नए राफेल की डील का रास्ता साफ, DAC ने दी मंजूरी, जानें क्या होगी एक फाइटर प्लेन की कीमत?

भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है। अब जल्द ही सेना में 114 नए राफेल फाइटर जेट शामिल होंगे। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कमेटी ने मंजूरी दे दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Feb 12, 2026 15:01

भारतीय सेना के लिए बड़ी खबर है। भारत ने 114 नए राफेल खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। बता दें कि यह खबर सबसे पहले न्यूज24 ने ही ब्रेक की थी। न्यूज 24 ने गत 14 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज 24 की खबर पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी की बैठक की। इस बैठक में ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी गई। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमान है। यह डील भारत की रक्षा खरीद में अब तक सबसे बड़ी योजनाओं में एक मानी जा रही है। इसकी अनुमानित करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

गत 14 जनवरी को न्यूज 24 ने प्रकाशित की थी खबर

यहां पढ़ें पूरी खबर: https://hindi.news24online.com/india/rafale-jets-will-be-made-from-self-reliant-india-114-fighter-jets-will-soon-be-inducted-into-the-indian-air-force-fleet/1466470/

बता दें कि भारत पहले भी राफेल खरीद चुका है। अप्रैल 2025 में 26 राफेल-मरीन जेट के लिए फ्रांस से डील की थी। 63 हजार करोड़ रुपये में यह डील हुई थी। राफेल जेट विमानवाहक पोतों से उड़ने की क्षमता रखते हैं। खास तौर पर राफेल को नेवी मिशन के लिए तैयार किया गया है। भारत और फ्रांस के बीच इस डील में ट्रेनिंग, हथियार, सिमुलेटर और लंबे समय के लिए सहायता शामिल है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 120 फाइटर जेट्स दिखाएंगे ताकत, कांप उठेगा पाकिस्तान; बॉर्डर से 40 KM दूर IAF का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

First published on: Feb 12, 2026 02:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.