4 April Aaj Ki Taaza Khabar: हिमाचल के कुल्लू में खाई में जा गिरा यात्रियों से भरा ट्रैवलर, 1 की मौत

Breaking News in Hindi: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे साफ किए गए रास्तों पर फिर से सफेद चादर जम गई है। वहीं केरल में शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका है और उनके गनमैन से मारपीट हुई है। हरियाणा में बारिश से गेहूं की पूरी फसल बर्बाद हो गई है और किसानों को अब मुआवजे की दरकार है।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज 4 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम के तिरुवल्ला में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन

इधर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन असम में श्रीभूमि में रैली को संबोधित करेंगे। उधर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के कुल्लू में खाई में जा गिरा यात्रियों से भरा ट्रैवलर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी है. वाहन में करीब 15 पर्यटक सवार थे जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में भरा गया पानी

ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी भरा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने मट्टनूर के वायनथोडे जंक्शन में रोड शो किया

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट में रोड शो किया

watch असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के जोरहाट में रोड शो किया। pic.twitter.com/xmJPVrlDcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP के अनूपपुर में गिरा 4 मंजिला होटल, 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका, एक की मौत

MP के अनूपपुर में 4 मंजिला होटल की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने की वजह से 1 की मौत हो गई. अभी 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के तिरुवनंतपुरम में किया रोड शो

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पुडुचेरी में डोर टू डोर कैंपेन किया

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मनसूबों को बेनकाब कर दिया है- PM

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LDF-UDF की सरकारों ने कभी भी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की- पीएम

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुवल्ला में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बनिहाल में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे का एक हिस्सा बाधित हुआ

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में चुनावी रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने कहा कि LDF खुद को लेफ्ट कहता है। लेकिन आज लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी लेफ्ट नहीं है और इस चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी नहीं बचेगा। CM पिनाराई विजयन उन्हीं लोगों के साथ पार्टनरशिप में हैं, जो पूरे भारत में नफरत फैला रहे हैं और एक छिपा हुआ हाथ उनकी सरकार चला रहा है। उन्होंने अपने ही कैडर, अपनी पार्टी और केरल के लोगों को धोखा दिया है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट

दादरा नगर हवेली में गोदाम में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन पर हमला

पश्चिम बंगाल में आज सुबह चुनाव प्रचार के दौरान बेहरामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी पर हमला हुआ है। अधीर ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने बाहर से किराए के गुंडे बुलाकर हमला कराया है। गुंडों के पास हथियार भी थे। अधीर ने हमला होने की आशंका पहले ही जता दी थी, लेकिन पुलिस ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC नेता और ग्राम प्रधान हाफिजुल मोल्ला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता और देउली ग्राम पंचायत के प्रधान हाफिजुल मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मोल्ला के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के जिबंतला में अपने विरोधियों को सरेआम धमकी देने का आरोप लगा है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई

ईरान और इजरायल युद्ध के मद्देनजर भारत के राजस्थान में जयपुर जिले में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई। पहले रेट 91.41 पैसे प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 93.41 पैसे हो गया। मार्च से लेकर अब तक लगातार सीएनजी के दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है। नई दिल्ली जयपुर जोधपुर और अलवर में लागू होगी। अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो सीएनजी की सप्लाई कर रही है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने वाले क्षेत्रों में 4660 सहायक (ऑक्ज़िलियरी) मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इन बदलावों के बाद पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों (सहायक केंद्रों सहित) की संख्या अब 85,379 हो गई है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान की अमेरिका को एक और चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के लिए फिर से कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। Khatam Al-Anabiya की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका ने उसके बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी और यहूदी संपत्तियों को तबाह कर देगा। इसके अलावा खाड़ी देशों से अमेरिकी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में बारिश से गेहूं की पूरी फसल बर्बाद

हरियाणा में बारिश होने और ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। झज्जर जिले के मदाना कलां गांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। किसनों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कै कि पूरे गांव में हालात बेहद खराब हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसलिए सरकार से मदद की दरकार है।

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में शशि थरूर के गनमैन से मारपीट

केरल में मलप्पुरम जिले के वंडूल इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का काफिला रोका गया है। वे यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के लिए प्रचार करने गए थे, लेकिन उपद्रवियों ने उनका काफिला रोक लिया। उनके गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की तो उपदव्रियों ने गनमैन के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शशि थरूर केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ