भूकंप से कांप गई जम्मू-कश्मीर की धरती, दिल्ली में भी महसूस हुए झटके

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

earthquake in delhi and jammu kashmir

Credit: ANI

विज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अचानक दहशत का माहौल बन गया. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, पूंछ समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. शुक्रवार देर रात अचानक आए भूकंप की वजह से पंखे, झूमर जोर-जोर से हिलने लगे. झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों, ऑफिस और दुकानों से बाहर निकल आए.

5.9 दर्ज की गई स्पीड

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर इलाके में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टेयर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर में ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोग काफी घबरा गए और तुरंत बाहर आ गए. गनीमत ये रही कि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ