---विज्ञापन---

INDIA महागठबंधन की महारैली कल, केंद्र के सामने एकजुट होगा विपक्ष, ये रहेंगे मुख्य मुद्दे

INDIA Alliance Rally: कल दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। INDIA ब्लॉक ने मिलकर महारैली का आयोजन किया है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए कई बड़ी पार्टियों की प्रमुख हस्तियां दिल्ली का रुख करने जा रही हैं।

---विज्ञापन---

INDIA Alliance Rally: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने भी कमर कस ली है। बीजेपी को मात देने के लिए पहले INDIA महागठबंधन अस्तित्व में आया। अब गठबंधन में मौजूद सभी विपक्षी नेता एक-साथ ताल ठोकने के लिए तैयार है। 31 मार्च की सुबह दिल्ली के रामलीला मैदान में महागठबंधन की महारैली का आगाज होगा, जिसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

तानाशाही हटाओ देश बचाओ

---विज्ञापन---

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने रामलीला में आयोजित रैली का जिक्र करते हुए कहा कि, सभी पार्टियों के प्रमुख नेता इस महारैली में शामिल होंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य तानाशाही हटाओ देश बचाओ है। सभी कल 10 बजे रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए गोपाल राय ने कहा कि, सिर्फ आरोपों के आधार पर एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। जिसने आरोप लगाया उसे बेल मिल गई और उसने भारतीय जनता पार्टी को 60 करोड़ का चंदा भी दिया है। इस पूरे खेल के खिलाफ कल रामलीला मैदान में रैली होगी।

रैली के मुख्य मुद्दे

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने महारैली पर बात करते हुए कहा कि, इस महारैली में 4-5 मुख्य मुद्दे होंगे। ये किसी एक पार्टी की रैली नहीं बल्कि INDIA महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों की रैली है। इस बीच हमें अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को नहीं भूलना चाहिए। जयराम रमेश के अनुसार रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

AAP नेताओं ने किया निरीक्षण

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय और दिलीप पांडे ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया है। आप नेताओं ने INDIA ब्लॉक की महारैली की तैयारियों का जायजा लिया है। इस रैली के लिए भव्य मंच बनाया जा रहा है और काफी दूर तक टेंट लगाए गए हैं।

महारैली में विपक्ष की रणनीति

---विज्ञापन---

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की इसी एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन होगा, इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दिल्ली पुलिस से महारैली के लिए इजाजत मिल गई है। रैली के आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के कंधों पर है। जब कि कांग्रेस और अन्य घटक दल रैली को सफल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

कई पार्टियां होंगी शामिल

---विज्ञापन---

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत करेंगी। वहीं समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राजद, शिवसेना(UBT) समेत कई पार्टियों के नेता आएंगे।

First published on: Mar 30, 2024 01:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola