IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की सर्द हवा महसूस होती है। दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगती है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में वेदर को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही हीट वेब चलने की भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने क्या कहा…
सामान्य से ज्यादा रह सकता है तापमान
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। इसी के साथ मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ऐसा होने की संभावना है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल 2024 के दौरान देशभर में औसत वर्षा सामान्य की 88-112% होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों के साथ ही उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
23 राज्यों ने तैयार की कार्य योजना
आईएमडी के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के एक या दो इलाकों को छोड़कर तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आईएमडी के अनुसार, 23 राज्यों ने गर्मी के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की है। मध्य भारत और पश्चिमी भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हीटवेव के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहना होगा।
केंद्र सरकार ने भी शुरू कीं तैयारियां
वहीं केंद्र सरकार ने भी आम चुनाव और गर्मी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा अत्यधिक गर्मी की भविष्यवाणी के बीच आगामी चुनावों के मद्देनजर हितधारकों से मुलाकात की है। सभी तैयारियां की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, इतिहास में पहली बार 21 हजार करोड़ के पार
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
7 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
9 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
11 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
14 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
18 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
21 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
22 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines