नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर बुधवार को हाई लेवल मीटिंग की है। इस बैठक के एलजी मनोज सिंहा समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। यह मीटिंग जम्मू के सिधरा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद बुलाई गई है। जिसमें 4 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद ही, गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है।
बताया गया कि घाटी की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर ये बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर के हालात की जानकारी ली बैठक में सीआरपीएफ डीजी, चीफ सेक्रेटरी जम्मू-कश्मीर एके मेहता, रॉ चीफ और एनआईए चीफ भी मौजूद थे। जिनके साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बता दें कि 4 आतंकी एक ट्रक से सिधरा आए थे। आतंकियों की खबर लगते ही सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकी जिस ट्रक से आए थे, उसमें भी आग लग गई है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।
मुठभेड़ के दौरान आतंकियों से 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हालांकि मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
28 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
5 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines