Happy Holi 2023 Wishes: देशभर में 8 मार्च को होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। गिले-सिकवों को मिटाकर दुश्मन भी एक दूसरे को रंगों के साथ गले लगाएं, कड़वाहट को हटाकर, मिठाई से मुंह का स्वाद मीठा बना लेंगे। इस होली (Holi 2023 Date) अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी करीबी से दूर हो तो इस रंगों के त्योहार को फिका ना होने दें, प्यारी-प्यारी बोलियों से उन्हें होली की शुभकामनाएं दें।
आज हम आपके लिए कुछ शायरियां या कहें कि होली की शुभकामनाओं (Happy Holi 2023 Wishes in Hindi) के लिए बोले जाने वाले मीठे बोल लाए हैं। इन्हें अपने करीबियों (Holi Shayari 2023) को भेजकर प्यार और गहरा करें। आइए होली की कुछ अच्छी शायरियां जानते हैं।
1. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको मुबारक हो होली।
Happy Holi
2. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3. गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली।
4. रंगों की वर्षा गुलाल की फुहार,
सूरज की किरणों से खुशियों की बौछार,
चंदन की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको और आपके परिवार को होली का त्यौहार।
5. बदरी छाई है फागुन की,
फिर हुड़दंग मचाएंगे
एक रंग में सबको रंगकर
फिर से होली मनाएंगे।
Happy Holi 2023
6. ये किस ने रंग भरा हर कली की प्याली में
गुलाल रख दिया किसी ने गुलों की थाली में
यही हैं सारे चमन की पुकार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।
7. रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको और आपके परिवार को होली का त्योहार।
आप सभी को न्यूज 24 की तरफ से भी होली बहु-बहुत शुभकामनाएं। अपने दोस्त और परिवार के साथ प्यार बांटे और होली का त्योहार खुशहाली पूर्वक मनाएं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
13 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines