हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'PM मोदी को रात में तब तक नहीं सोने देंगे, जब तक…', राहुल गांधी का तीखा हमला

राहुल गांधी ने कहा, हम हमारे देश की कल्चर की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत और हिंसा का नहीं है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को आंतरिक रूप से खत्म कर दिया है. इसके साथ ही भारत की विदेश नीतियों को भी उड़ा दिया, इन्होंने ये केवल अपने सियासी फायदे के लिए किया. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह रात को सो नहीं पाते. उन्होंने कहा कि जब तक पीएम मोदी और अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देंगे, वो लोग रात में सो भी नहीं पाएंगे.

‘पीएम मोदी को जगाकर रखेंगे’

‘रचनात्मक कांग्रेस’ नाम के इवेंट में राहुल गांधी ने कहा कि हम उन्हें अब सोने भी नहीं देंगे, हम पूरी रात जगाकर रखेंगे. हम तब तक उन्हें जगाकर रखेंगे, जब तक वो ये ना कह दें कि भाई हमारी बस की बात नहीं है, हम छोड़ रहे हैं और हमें आप छोड़ दीजिए.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद HC के आदेश को दी चुनौती

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि हम हमारे देश की कल्चर की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत और हिंसा का नहीं है.

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लोगों की बात नहीं सुनना चाह रही है. यह लड़ाई आदेश देने, बात रखने के बीच की है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे. पहले मुझे लगता था कि हो सकता है कि ये कोई रणनीति हो. लेकिन एक दिन मैं उनके साथ कमरे में बैठा तो वो पांच मिनट से ज्यादा बोल ही नहीं पाए. तब समझ आया कि पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते.

विज्ञापन

‘इन्हें हम पागल कर देंगे’

राहुल गांधी ने कहा कि इन्हें हम पागल कर देंगे. आजकल नरेंद्र मोदी रात में सोते नहीं हैं. इसके कई कारण हैं- कुछ स्पष्ट हैं तो कुछ छुपे हुए हैं. अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए, वो भाग गए और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए. अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको एक्सप्रेस करने से नहीं रोकेगा.

यह भी पढ़ें : इतिहास में पहली बार! ‘वंदे मातरम’ की गूंज से खुली लोकसभा, फिर अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

विज्ञापन

‘पाकिस्तान हमारी जगह उठा ले गया’

विदेश नीति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अमेरिका-ईरान युद्ध हुआ. ऐसे में अगर इंदिरा गांधी जी जैसा नेतृत्व होता, तो हमारे पास सबसे बड़ा अवसर होता. क्योंकि ईरान हमारा पुराना दोस्त है, अमेरिका और रूस भी हमारा दोस्त है तो हम इनकी आपस में दोस्ती करा सकते थे. लेकिन पाकिस्तान हमारी जगह उठाकर ले गया और नरेंद्र मोदी देखते रह गए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola