---विज्ञापन---

देश angle-right

मोदी सरकार के मंत्री ने आखिर ममता बनर्जी को लेकर क्या बोला कि मच गया बवाल, जानें किस नेता ने क्या कहा?

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिग्विजय सिंह के बयान का जहां टीएमसी विरोध कर रही है वहीं भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने उनका बचाव किया है।

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक टिप्पणी की थी जिस पर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई थी जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें गिरिराज कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में ममता बनर्जी के शामिल होने पर बोल रहे थे।

यह क्लिप कथित तौर पर एक टीवी चैनल पर गिरिराज के इंटरव्यू की है जिसमें केंद्रीय मंत्री बनर्जी को लेकर यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।’ बता दें कि अब तृणमूल नेताओं ने इसे लेकर जहां सिंह को घेरना शुरू किया है और सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गिरिराज सिंह का बचाव किया है।

---विज्ञापन---

मोइत्रा ने इसे लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि देश की अकेली महिला मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी शर्मनाक टिप्पणियां आपकी खराब मानसिकता के बारे में बताती हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हां हम अपना जश्न पसंद है। हमें अपना ठुमका पसंद है। हम इस बात का जश्न मनाते हैं कि भाजपा कभी बंगाल पर शासन नहीं कर सकती है।

---विज्ञापन---

टीएमसी सांसद ने यह भी कहा है कि भाजपा और उसके मंत्रियों के साथ दिक्कत यह है कि वह बेशर्म हैं। भाजपा महिलाओं को सत्ता में बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में मोइत्रा ने रामधारी सिंह दिनकर की एक पंक्ति लिखकर भी गिरिराज पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि गिरिराज अपने नाम के पहले शांडिल्य लिखते हैं तो दिनकर जी की एक कविता है- जिस पापी को गुण नहीं गोत्र प्यारा है, समझो उसने ही हमें यहां मारा है।

---विज्ञापन---

सुवेंदु अधिकारी ने किया सिंह का बचाव

गिरिराज की टिप्पणी पर जहां टीएमसी नेताओं में रोष है वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री का बचाव किया है। अधिकारी ने विधानसभा के बाहर गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है।

---विज्ञापन---

अधिकारी ने कहा कि टीएमसी गिरिराज सिंह के बयान पर फोकस कर रही है जो बिल्कुल भी निजी नहीं था। मुख्यमंत्री और पूरा राज्य भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यहां बेरोजगारी है, उद्योग नहीं हैं, भुखमरी फैली है। उन्होंने आगे कहा कि गिरिराज सिंह का मुद्दा बिल्कुल स्पष्ट है। मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं।

गोवा टीएमसी ने उठाई माफी की मांग

गिरिराज सिंह के बयान को लेकर टीएमसी की गोवा इकाई ने उनसे माफी की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता ट्रैजानो डिमेलो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह ममता बनर्जी का अपमान है और भाजपा नेता को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं लेकिन भाजपा नेता ने उनका अपमान किया है। यह महिलाओं को लेकर भाजपा का रुख दर्शाता है।

---विज्ञापन---

बनर्जी से माफी मांगें गिरिराज: प्रियंका

वहीं, इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चतुर्वेदी ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जिस तरह से एक मुख्यमंत्री के बारे में बात की, हम यहां उनसे कुछ सीखने नहीं आए हैं। उन्हें ममता बनर्जी से माफी मांगनी चाहिए।

---विज्ञापन---

लॉकेट चटर्जी बोलीं- मोइत्रा मांगें माफी

उधर, गिरिराज सिंह को लेकर महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। चटर्जी ने कहा कि पहले उन्हें (महुआ मोइत्रा) यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने अपना पासवर्ड शेयर किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

First published on: Dec 07, 2023 06:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola