Live Updates: धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग: 14 की मौत, हो रही थी शादी... ऐसे हुआ हादसा

घटनास्थल की तस्वीर (4)
विज्ञापन

धनबाद से अरूण तिवारी की रिपोर्ट: झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हैं। मृतकों में दस महिलाएं तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैें। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बड़ी संख्या में लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक आशीर्वाद ट्विन टावर के 2, 3, 4 और 5वें फ्लोर तक आग लगी थी। प्राथमिक जांच में आग गैस सिलेंडर फटने से लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस व दमकल विभाग का कहना है कि हादसे में मरने वालों की सही संख्या और कारणों का बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

लोगों में मच गई भगदड़

जानकारी के मुताबिक दो फ्लोर पर अधिक आग लगी थी। एक के घर में शादी समारोह था। जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा हुआ था। अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। आशीर्वाद टॉवर कुल 10 फ्लोर का हैं। आग का असर पांच फ्लोर तक था।

विज्ञापन

 

जान बचाने के लिए सीढ़ियों से दौड़े लोग

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दो दर्जन से अधिक फायर टेंडर पहुंचे हैं। मौके पर बचाव कार्य चल रही है। जानकारी के मुताबिक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। कुछ लोग छत की तरफ दौड़े तो कुछ सीढियों के रास्ते नीचे उतरे। नीचे उतरने हुए लोग गिरने से भी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित है।

विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ