हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'प्राउड फील कर रहा हूं...', शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से कहा नमस्कार, सामने आया पहला वीडियो

Indian astronaut on ISS: एक्सिओम मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का पहला वीडियो जारी किया है। जिसमें वे अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में शुभांशु शुक्ला अपने आप को प्राउड फील कर रहे हैं।

विज्ञापन
स्पेसक्राफट में दाएं से दूसरे नंबर पर बैठे शुभांशु शुक्ला (Pic Credit- Ax-4 Mission)

Astronaut Shubhanshu Shukla First Video: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः30 बजे इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन पर उतर जाएंगे। इससे पहले एक्सिओम मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभांशु शुक्ला कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां पर बहुत ज्यादा प्राउड फील कर रहा हूं।

वीडियो में शुभांशु आगे कहते हैं कि मेरे जरिए आप भी यात्रा का आनंद लीजिए। सभी देशवासी मेरे साथ है। आप सभी लोग मेरे साथ प्राउड फील करिए। बता दें कि एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु बतौर पायलट शामिल हैं। उनके साथ क्रू में कमांडर पेगी व्हिटसन, टिबोर कपु और स्लावोश उज्नांस्की हैं। बता दें कि इससे पहले शुभांशु ने स्पेस से पहला मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था नमस्ते प्यारे देशवासियो, क्या सवारी थी! 41 साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में हैं।

ये भी पढ़ेंः SCO समिट में चीन-पाक को भारत ने दिखाया आईना, राजनाथ सिंह ने जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से किया इनकार

विज्ञापन

शुभांशु को कैसी नजर आई पृथ्वी?

बता दें कि फिलहाल यान स्पेस स्टेशन से 400 मीटर की दूरी पर है और शाम 4ः30 बजे स्पेस स्टेशन पर डॉकिंग करेगा। ड्रैगन 28000 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रा उनके लिए एक सपने के समान है। लॉन्च के बाद जब मैंने ऊपर से पृथ्वी को देखा तो वह नीले और हरे रंग को मिलाकर बनी कोई पेंटिंग लग रही थी।

शुभांशु ने आगे कहा कि जब लॉन्च के 10 मिनट बाद रॉकेट से यान अलग हुआ तो जो मैंने देखा उसे जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा। मैंने यान की खिड़की से सूरज की चमक और तारों को देखा। ये मेरे लिए अद्भूत अनुभव था। इस दौरान मैंने अपने साथ गए अन्य लोगों के साथ हंसी मजाक किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः भारत ने UN में फिर लगाई पाकिस्तान की क्लास, 57 देशों के संगठन OIC को भी फटकारा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola