भारत ने UN में फिर लगाई पाकिस्तान की क्लास, 57 देशों के संगठन OIC को भी फटकारा

OIC Kashmir statement: भारत ने आतंक और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर जमकर लताड़ लगाई है। ओआईसी के एक स्टेटमेंट पर भारत ने बुधवार को बयान जारी कर स्पष्टीकरण जारी किया और 57 देशों को नसीहत भी दी।

India UN statement 2025

भारत ने यूएन में मुस्लिम देशों को फटकारा (Pic Credit- United Nation X Account)

India UN statement 2025: पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बात नहीं आ रहा है। यूएन में भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने एक बार फिर पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंक और आतंकियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। पूरा विश्व अभी पहलगाम आतंकी हमले को नहीं भूला है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सभी देश राजनीतिक हिचक को दूर करें

यूएन में भारत के स्थायी राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को प्रशिक्षण और फंड मुहैया कराता है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इन आतंकियों का खात्मा किया लेकिन पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों को राजकीय सम्मान दिया। ये उनकी नीयत है। भारत के राजदूत ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी देश अपनी राजनीतिक हिचक को दूर करें आतंकी और उनके स्पॉन्सरों को जिम्मेदार ठहराएं।

ओआईसी के बयान की कड़ी निंदा की

आतंकवाद को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में वह सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हमला कर रहा है। इसका असर अफगान बच्चों पर भी पड़ रहा है। भारत ने सोमवार को ओआईसी की ओर से जारी बयान की भी कड़ी निंदा की। ओआईसी ने पाकिस्तान के कहे अनुसार जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया। जिसमें भारत पर निशाना साधा गया है। भारत के राजदूत ने कहा कि ओआईसी पाकिस्तान के प्रभाव में आकर इस प्रकार के बयान जारी कर रहा है। बता दें कि ओआईसी दुनिया के मुस्लिम देशों का संगठन है। जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान भारत विरोध प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करता है।

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत के 7 प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया का दौरा किया था। जिसमें दुनिया को यह बताया गया कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ