Farmer Protest Khanauri Border: एमएसपी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर हैरानी जताई है। डल्लेवाल ने कहा ये जानकर खुशी हुई कि मेरी सेहत की केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट को चिंता है। इसके साथ ही हमें उम्मीद थी कि हमने जो हमारी ओर से पत्र भेजा है, उस पर भी सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा। उस पर ध्यान देने की बजाय सुप्रीम कोर्ट ने हमारे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
किसान नेता ने आगे कहा मैं हैरान हुआ कि एक तरफ सुप्रीम कोर्ट हमारी सेहत को लेकर चिंतित है और दूसरी ओर सख्ती करने का आदेश दे रही है। ये मैं अपने जीवन में पहली बार देख रहा हूं। मैं हैरान हुआ जब पंजाब सरकार ने कोर्ट से कहा कि वे केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत के लिए आदेश दे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम ऐसी शर्त पर बात नहीं कर सकते। हमें लगा ये शब्द सरकार के हो सकते हैं, कोर्ट के नहीं। हमारी मांगें केंद्र सरकार से है, अच्छा होता सुप्रीम कोर्ट केंद्र को आदेश करता कि हमारी मांगें मानी जाएं।
ये भी पढ़ेंः 7 दिन, 700 फीट गहरा बोरवेल…3 साल की मासूम के बाहर निकलने में क्या बना रोड़ा, कैसे बाहर आएगी चेतना?
कोर्ट ने क्या कहा?
बता दें कि दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने 32 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की सेहत को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा डल्लेवाल को दी जा रही मेडिकल मदद जारी रहनी चाहिए। पंजाब सरकार ऐसा नहीं कर रही है, कल सरकार इस पर रिपोर्ट पेश करें।
अदालत पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ कंटेप्ट पिटीशन पर सुनवाई कर रही है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा अगर लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक नहीं है तो इसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। पंजाब सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा। मामले में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा हम सुनवाई के दौरान कल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए डल्लेवाल से वीडियो काॅल पर बात करेंगे। उसके बाद ही कोई आदेश देंगे। कोर्ट की पहली प्राथमिकता उनकी जिंदगी है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में 9 जिले और 3 संभाग रद्द, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
6 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines