राजस्थान में 9 जिले और 3 संभाग रद्द, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

Rajasthan 9 new districts and 3 divisions cancelled: मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इतने जिलों की घोषणा की जरूरत ही नही थी, कांग्रेस ने ऐसा करने के दौरान राज्य में वित्तीय संसाधन जुटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को अनदेखा किया था।

CM Bhajanlal Sharma on sakoor khan

PA शकूर खान पर भजनलाल सरकार मौन क्यों? उठे सवाल। फाइल फोटो

Rajasthan 9 new districts and 3 divisions cancelled: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट बैठक के बाद राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया को बताया कि अशोक गहलोत सरकार द्वारा बनाये 9 नए जिले और 3 संभाग को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कैबिनेट कमेटी ने सांस्कृतिक, व्यवहारिक, जनसंख्या, जैसे मुद्दों पर नए जिलों की फिर से समीक्षा की। उनका कहना था कि क्योकि पूर्ववर्ती सरकार ने इन सबकी अनदेखी की थी, इसलिए समीक्षा के बाद जरूरत महसूस न होने पर नए जिले रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

नए कार्यालय नहीं बनाए गए और वित्तिय संसाधन जुटाने के बारे में नहीं हुआ विचार

मंत्री ने आगे कहा कि इतने जिलों की घोषणा की जरूरत ही नही थी, कांग्रेस ने ऐसा करने के दौरान राज्य में वित्तीय संसाधन जुटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को अनदेखा किया था। उनका कहना था कि नए जिले बनाते हुए सरकार ने ना नए पद बनाए और न ही नए कार्यालय बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि ये नए जिले राज्य की अर्थव्यवस्था पर अनावश्यक भार डाल रहे थे।

आचार संहिता लागू होने से पहले जल्दबाजी में लिया गया था फैसला

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य के बीते 67 सालों के इतिहास में केवल 7 ही नए जिले बने थे लेकिन पुरानी सरकार ने 2 हफ्ते में ही 17 जिले और 3 संभाग बना दिए, जो उनका अविवेकपूर्ण निर्णय था। इतना ही नहीं पिछली सरकार ने ये निर्णय विधानसभा चुनाव से पहले और आचार संहिता लागू होने से पहले आननफानन में लिया जो व्यवहारिक भी नही था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ