Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश हुई या नहीं? विवाद के बीच पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का आया पहला बयान

किताब को लेकर विवाद तब और बढ़ गया था, जब राहुल गांधी के हाथ में संसद परिसर में किताब की एक कॉपी दिखाई दी. राहुल गांधी ने लोकसभा में भी किताब के कुछ हिस्सों का जिक्र करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि किताब अभी तक ऑफिशियली पब्लिश नहीं हुई है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 10, 2026 18:49

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब की कॉपी संसद परिसर में लहराए जाने के बाद से इस पर विवाद शुरू हो गया. इस किताब के प्रकाशक ‘पेंगुइन’ ने बयान जारी किया है. इसके बाद किताब के लेखक जनरल नरवणे ने उसी बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘किताब का स्टेट्स ये है.’

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा था कि जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अभी तक किसी भी रूप में प्रकाशित नहीं हुई है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने किताब की कॉपी या पीडीएफ लीक होने पर यह कार्रवाई की है.

---विज्ञापन---

पेंगुइन ने सोमवार को कहा कि ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि हमारे पास भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को प्रकाशित करने का एकमात्र अधिकार है. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि किताब अभी प्रकाशन में नहीं गई है. प्रिंट या डिजिटल रूप में – प्रकाशित, वितरित, बेची या अन्यथा जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘झूठ बोल रहा पब्लिशर, Amazon पर उपलब्ध है बुक’, नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बयान में कहा गया, ‘किताब की कोई भी कॉपी, चाहे वह पूरी हो या आंशिक, प्रिंट, डिजिटल, पीडीएफ या किसी अन्य प्रारूप में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, PRHI के कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए.’

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को कैसे मिली पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक? जिससे संसद में मचा हंगामा

बता दें, इस किताब को लेकर विवाद तब और बढ़ गया था, जब राहुल गांधी के हाथ में संसद परिसर में किताब की एक कॉपी दिखी थी. राहुल गांधी ने लोकसभा में भी किताब के कुछ हिस्सों का जिक्र करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि किताब अभी तक ऑफिशियली पब्लिश नहीं हुई है.

First published on: Feb 10, 2026 06:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.