हिमाचल में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स से बॉर्डर इलाकों पर चिंता! पंजाब में विरोध, हिमाचली भी परेशान

हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के फैसले से विवाद गहरा गया है. पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है. विपक्ष ने इसे सरकार की जिद बताया है, जबकि सरकार ने राहत देने का भरोसा दिया है. पढ़िए राजेश शर्मा की रिपोर्ट.

Himachal News

Credit: Social Media

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. पड़ोसी राज्य पंजाब में टैक्स बढ़ाने का पुरजोर विरोध हो रहा है. इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचल के लोगों की परेशानी बढ़ना तय हो गई है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टैक्स बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जिद्द करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह टैक्स बढ़ोतरी से न सिर्फ पंजाब के साथ रिश्ते खराब होंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोग भी परेशान होंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध कर रही है. सरकार को एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए. वहीं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को राहत देने की बात कही है.

हर्षवर्धन चौहान ने क्या कहा?

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ोतरी वापस लेने के बारे में मुख्यमंत्री ही पुख्ता बात कह सकेंगे. वहीं, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बढ़ोतरी को मामूली करार दिया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पहली अप्रैल से एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कार समेत छोटे वाहनों से जहां पहले 70 रुपये लिए जाते थे, उन्हें अब 170 रुपये देने होंगे. इसके अलावा बाकी बड़े वाहनों का एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ