'झूठ बोल रहा पब्लिशर, Amazon पर उपलब्ध है बुक', नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने नरवणे की किताब का एक और बड़ा सच खोला है। राहुल गांधी ने पब्लिशन पेंगुइन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अपनी किताब को नरवणे झूठ कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने तो इसे लेकर खुद एक पेंगुइन के ट्वीट को री-ट्वीट किया था।

Rahul Gandhi Manoj Naravane Book Controversy

राहुल गांधी और मनोज नरवणे की बुक को लेकर विवाद गहरा गया है।

Rahul Gandhi And Naravane Book Row: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब पर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुक को लेकर केंद्र सरकार के जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बुक पब्लिशन पेंगुइन झूठ बोल रहा है। किताब साल 2023 में छपी है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध है। पेंगुइन और नरवणे दोनों ने खुद ट्वीट करके बिक्री के लिए बुक उपलब्ध होने का संदेश लोगों का दिया था।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया नरवणे के ट्वीट का जिक्र

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब के कथित प्रसार की जांच करने के लिए FIR दर्ज की है। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरवणे ने साल 2023 में एक ट्वीट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी किताब के अमेजोन पर उपलब्ध होने के बारे में लिखा कि मेरी किताब अब उपलब्ध है, खरीदने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इसका मतलबय है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन पब्लिशन झूठ बोल रहा है।

विज्ञापन

2 प्लेटफॉर्म पर बुक उपलब्ध होने का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंगुइन कंपनी का दावा है कि बुक पब्लिश ही नहीं हुई है, जबकि बुक ऑनलाइन उपलब्ध है। मैं पेंगुइन कंपनी से ज्यादा नरवणे पर विश्वास करता हूं, लेकिन क्या आप नरवणे से ज्यादा पेंगुइन पर विश्वास करते हैं? नरवणे ने अपनी बुक में कुछ ऐसे बयान दिए हैं जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। अब लोग यह खुद तय करें कि पेंगुइन या नरवणे, कौन सच कौन झूठ बोल रहा है?

निशिकांत दुबे की सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं निशिकांत दुबे का कहना है कि पेंगुइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि यह किताब न छपी है और न ही जारी की गई है और वे इस पर कार्रवाई करेंगे। संसद के अपने नियम हैं और किसी को भी सदन को गुमराह करने की अनुमति नहीं है। अगर प्रकाशक कह रहा है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई तो वे कौन सी किताब दिखा रहे हैं? मैं स्पीकर से आग्रह करता हूं कि राहुल गांधी और देश को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ