बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को और ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए तीन नई पहल शुरू की है। चुनाव आयोग भारत के पंजीयक जनरल (RGI) से मृत्यु पंजीकरण डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त करेगा। इससे मतदाता सूची को तेजी से और सटीक रूप से अपडेट किया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को पंजीकृत मौतों के बारे में समय पर जानकारी मिल जाएगी और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को मृतक के परिजनों के औपचारिक अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना, क्षेत्र का दौरा करके जानकारी का दोबारा सत्यापन करने की अनुमति मिल जाएगी।
चुनाव आयोग ने की ये तीन नई पहल
चुनाव की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में सुधार और वोटिंग को आसान बनाने के लिए तीन नई पहल की है। चुनाव आयोग का कहना है कि ये सभी कदम विश्वास, पारदर्शिता और सहूलियत बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास हैं।
- पहली घोषणा मृत्यु पंजीकरण के डेटा से संबंधित है। इसके तहत अब चुनाव आयोग को भारत के पंजीयक जनरल से मृत लोगों का रिकॉर्ड सीधे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिल जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि मृतकों के नाम समय पर मतदाता सूची से हटाया जाए। निर्वाचन आयोग को मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 और जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत ऐसे विवरण मांगने का अधिकार है।
- दूसरा, मतदाता पर्ची को मतदाता के और अनुकूल बनाया जाएगा। वोटर का सीरियल नंबर अब बड़े फॉन्ट में दिखेगा। इससे मतदाताओं को अपनें पोलिंग स्टेशन को पहचानना आसान होगा और चुनाव अधिकारी भी जल्दी से नाम ढूंढ़ सकेंगे।
- तीसरे एलान के तहत अब हर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को एक मानक फोटो पहचान पत्र दिया जाएगा, ताकि जब वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलें तो लोग उन्हें आसानी से पहचान सकें। साथ ही भरोसे से बात कर सकें।
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
28 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
45 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines