---विज्ञापन---

देश

देशभर में 7 जून को ईद उल-अजहा का मनेगा त्यौहार, चांद दिखने पर हुआ ऐलान

देशभर में 7 जून को ईद उल-अजहा त्यौहार मनाया जाएगा। बुधवार को लखनऊ के ऐशबाद स्थिति ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर चांद देखने के बाद इसकी घोषणा की गई है।

देशभर में 7 जून को ईद उल-अजहा त्यौहार मनाया जाएगा। बुधवार को लखनऊ के ऐशबाद स्थिति ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर चांद देखने के बाद इसकी घोषणा की गई है। इसका ऐलान मौलाना खलिद रशीद की है। वहीं अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद के त्यौहार कुर्बानी को लेकर जानवरों की खरीदारी शुरू कर दी है।

फोन कर ले सकते हैं कुर्बानी की जानकारी

लखनऊ मरकजी सुन्नी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शहर-ए-काजी मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी चांद दिखने का एलान किया और 7 जून को बकरीद होने की बात कही है। सुन्नी हेल्पलाइन 29 से 10 जून तक दो बजे से शाम चार बजे तक काम करेगी। सुन्नी हेल्पलाइन नंबरों 9415023970 व 9335929670 पर फोन करके कुर्बानी की जानकारी ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या है ईद उल-अजहा का त्योहार?

ईद उल-अजहा, जिसे आम बोलचाल में बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल ईद-उल-फितर के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह पर्व जुल हिज्जा माह की 10वीं तारीख को आता है, जो हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। यह महीना हज यात्रा के लिए भी प्रसिद्ध है, और इसीलिए ईद उल-अजहाको हज के समापन पर विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान हज़रत इब्राहीम की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने पुत्र की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था।

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2025 10:19 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola