Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें फिर से समन भेजा है। ED द्वारा उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके पहले 2 नवंबर को उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। उस समय वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर वापस लेने की मांग की थी।
बता दें कि सीएम केजरीवाल इस समय 10 दिनों की विपश्यना ध्यान के लिए जा रहे हैं। वे 19 दिसंबर यानी कल इसके लिए रवाना होने वाले हैं। वे 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे। वे लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और इसके लिए पहले भी जयपुर और बेंगलुरु समेत कई जगहों पर जा चुके हैं।
जल्द दाखिल हो सकती है चार्जशीट
बता दें कि शराब नीति मामले में इस समय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। 28 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने शराब नीति लागू की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसके पहले दायर चार्जशीट में ईडी ने कई बार सीएम केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है।
आप बताती है बदले की कार्रवाई
वहीं आम आदमी पार्टी इसे बदले की कार्रवाई बताकर अपने नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाती रही है। पार्टी इसे राजनीतिक साजिश करार दे चुकी है। इसके पहले मिले समन पर पार्टी के नेताओं ने कहा था कि केंद्र सरकार आप पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है। उसने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद भी बताया था।
ये भी पढ़ें-Explainer: कितना ताकतवर है ‘आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम’? ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
19 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines