Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Election Commission की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज; नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के तारीखों का होगा ऐलान

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाओं के तारीखों का ऐलान करेगा। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jan 18, 2023 11:43
Election Commission

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाओं के तारीखों का ऐलान करेगा।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होने वाला है।

---विज्ञापन---

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली एक टीम ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करने के बाद पिछले हफ्ते कई बैठकें कीं। ये बैठकें तीन राज्यों के राजनीतिक दलों, सिविल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित की गईं थीं।

और पढ़िएकेंद्रीय गृह मंत्री बोले- पिछली सरकारों की तरह मोदी सरकार वोट बैंक देखकर नीतियां नहीं बनाती

---विज्ञापन---

और पढ़िएकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले की संभावना

2024 आम चुनाव के पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव

2024 आम चुनाव के पहले उत्तरपूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये तय हो गया है कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। संभावना है कि अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 18, 2023 09:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.