'कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव…', राघव चड्ढा की पोस्ट के बाद AAP ने दिया पहला बयान

आप नेता राघव चड्ढा के बयान के बाद अब आप पार्टी ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

AAP reacts after Raghav Chadha post
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर विवाद तेज होता जा रहा है। आप पार्टी ने राघव को राज्य सभा से उप नेता के पद से हटा दिया। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। राघव के बयान के बाद अब आप पार्टी ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

आप के एक्शन के बाद राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट कर चुके हैं। पहले वीडियो पोस्ट में राघव में संसद में पूछे गए सवालों की दिखाया। बाद में आप के एक्शन पर साफ भड़के हुए दिखे। दूसरी पोस्ट में राघव ने लिखा कि ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश।’ राघव की इस पोस्ट के बाद आम आदमी भी बयानबाजी में सक्रिय हो गई है।

Advertisment

राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। जो डर गया वो…..

राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा के अलावा पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी राघव की पोस्ट पर रिएक्ट किया। सौरभा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने आपका वीडियो देखा राघव भाई, मैं, बस इतना कहना चाहता हूं कि जो डर गया, समझो मर गया।

विज्ञापन

अनुराग ने पोस्ट में लिखा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।

राघव पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ