---विज्ञापन---

जोरदार भूकंप से कांपी कश्मीर घाटी, दिल्ली-NCR में भी लगे झटके, अफगानिस्तान रहा सेंटर पॉइंट

भूकंप ने आज फिर भारत को दहला दिया। अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। दोनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता करीब 6 रिकॉर्ड हुई। कश्मीर घाटी से पहले असम में भी भूकंप के झटके लगे थे।

---विज्ञापन---

जोरदार भूकंप से आज 2 बार भारत की धरती दहल गई। सुबह असम में भूकंप के झटके लगे थे और दोपहर में करीब 12:20 बजे पुंछ इलाके में जोरदार भूकंप आया। कश्मीर घाटी में आज बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच आए भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी है। कश्मीर घाटी में आए जोरदार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर धरती के नीचे 86KM की गहराई में मिला।

कश्मीर घाटी में आए भूकंप के झटके दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और उसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान की धरती भी भूकंप से दहली है। हालांकि तीनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कश्मीर घाटी में खराब मौसम के बीच भूकंप से लोग सहमे हुए हैं। अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 130 किलोमीटर की गहराई में मिला है।

---विज्ञापन---

 

असम में भी आया था भूकंप

बता दें कि आज सुबह करीब 7 बजकर 38 मिनट पर असम के नागांव (Nagaon) में भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। भूकंप के झटके नागांव समेत कई गांवों में महसूस किए गए। तीव्रता कम होने से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बता दें कि असम और पूर्वोत्तर भारत Seismic Zone में आता है, इसलिए यहां अकसर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।

---विज्ञापन---

 

म्यांमार में रोज आ रहा भूकंप

28-29 मार्च को म्यांमार में 7 से ज्यादा की तीव्रता का भयानक भूकंप आया था। भूकंप ने देश में भीषण तबाही मचाई थी। करीब 4000 लोगों की जान ले ली थी। उसके बाद से अब तक हर रोज म्यांमार में भूकंप आ रहा है। शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात भी म्यांमार में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, म्यांमार में शुक्रवार रात 11 बजकर 4 मिनट पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। 11 बजकर 31 मिनट पर 3.7 की तीव्रता पर भूकंप आया था। भूकंप के झटके सहते हुए लोग दहशत के साये में जिंदगी बिता रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 19, 2025 12:52 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola