Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

मिट्टी की जांच समेत 10 से ज्यादा फीचर्स से लैस है ‘धरती का डॉक्टर’, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Soil Testing Machine: मिट्टी की जांच करने वाली मशीन 'धरती का डॉक्टर' में कौन-कौन से फीचर्स उपलब्ध हैं और यह किस तरह बाकी मशीनों से अलग है, जानिए यहां. इस मशीन की हर डिटेल यहां दी गई है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 18, 2026 12:33
Dharti Ka Doctor
कैसे काम करता है 'मिट्टी का डॉक्टर', जानिए यहां.

Dhari ka Doctor Machine: भारतीय मिट्टी अलग-अलग पोषक तत्वों की कमी से दोचार होती है. वहीं, बड़े पैमाने पर मिट्टी की जांच करने की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में काम आएगी मिट्टी की जांच के लिए बनाई गई मशीन ‘धरती का डॉक्टर. धरती का डॉक्टर को पतंजलि संस्थान द्वारा बनाया और डेवलप किया गया है. यह एक तेजी से काम करने वाली, पॉर्टेबल और कम लागत में मिट्टी की जांच करने वाली टेस्टिंग किट है जिसे DKD किट कहते हैं. इस मशीन का काम मिट्टी की जांच (Soil Testing) तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह मशीन 12 मापदंडों पर मिट्टी का परीक्षण करती है और इसीलिए अपनी तरह की पहली मशीन है. यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषण (ICAR) द्वारा प्रमाणित है, उपयोग में आसान है, किसानों को मिट्टी की उर्वरता बताती है जिससे उनका अतिरिक्त खर्च नहीं होता है और यह मिट्टी का स्वास्थ्य बताती है जिससे बेहतर फसल में मदद मिलती है. ऐसे में यहां जानिए धरती का डॉक्टर मशीन किन-किन फीचर्स से लैस है और कौन-कौन सी सुविधाएं इससे मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें – पतंजलि वेलनेस सेंटर में रुकने का क्या खर्च आता है? जानिए रजिस्ट्रेशन, ट्रीटमेंट और सुविधाओं के बारे में सबकुछ

---विज्ञापन---

‘धरती का डॉक्टर’ मशीन के फीचर्स

व्यापक मृदा विश्लेषण – धरती का डॉक्टर मशीन मिट्टी के 12 मापदंडों का मूल्यांकन करके इसकी संरचना और गुणवत्ता का गहन विश्लेषण प्रदान करती है.

निर्बाध जियो टैगिंग – ग्राउंड जियो कोड्स को इंटीग्रेट करके भोगौलिक लोकेशन से सॉइल सैंपल्स को लिंक करती है. इससे मिट्टी कहां से ली गई है इसे बेहतर तरह से पिन पॉइंट करके बताया जा सकता है.

---विज्ञापन---

मोबाइल ऐप एकीकरण – यह आराम से मोबाइल एप्लिकेशन से कनेक्ट हो जाती है जिससे किसान सीधे अपने फोन में जांच के परिणाम देख सकते हैं.

यूजर फ्रेंडली इंटरफेस – अलग-अलग लेवल्स पर तकनीकी ज्ञान वाले किसानों के लिए इस मशीन का इस्तेमाल करना आसान होता है.

पर्सनलाइज्ड रेकेमेंडेशन और फर्टिलाइजर कैल्कुटर – मोबाइल ऐप पर यह मशीन मिट्टी की जांच के आधार पर सुझाव देती है और फर्टिलाइजर कैल्कुलेटर युटिलाइज करती है. इन सुझावों से कृषि पद्धतियां ओप्टिमाइज होती हैं, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और खाद का किस तरह से इस्तेमाल करना है इसके बारे में पता चलता है.

मिट्टी की सेहत को मॉनिटर करना – धरती का डॉक्टर मशीन किसानों को मिट्टी की रेग्यूलर मॉनिटरिंग में मदद करती है. अगर कोई तत्व या कारक मिट्टी की गुणवत्ता खराब करता है तो उसका पहले ही पता चलता है.

सही और भरोसेमंद परिणाम – एडवांस सेंटर्स और डिटेक्टर्स से लैस होने के चलते इस मशीन से मिलने वाला परिणाम सही और भरोसेमंद होता है. इससे एक्यूरेट डाटा और डिसीजन मेकिंग में मदद मिलती है.

समय बचता है – मिट्टी की जांच तेजी से हो जाती है जिसमें ज्यादातर 40 मिनट तक का ही समय लगता है. इससे किसानों का कीमती समय बचता है.

हाई सटीक रिजल्ट – एनालिसिस रिजल्ट्स में दिखा है कि मशीन का एक्यूरेसी रेट 95 से 96% है, जिससे भरोसेमंद डाटा मिलता है और मिट्टी को मैनेज करने का सही तरीका समझ आता है.

लागत कम आती है – मिट्टी की जांच का यह प्रोसेस इकोनॉमिकल है, पुराने लैब टेस्ट्स के मुकाबले इसकी लागत कम आती है जिससे ये अलग-अलग किसानों के लिए सुलभ है.

मानव हस्तक्षेप कम होता है – इस मशीन की जांच में मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होता है जिससे बहुत सारे कर्मियों की आवश्यकता नहीं होती है. इससे संसाधनों और समय की बचत होती है.

ओटोमेटेड रिजल्ट जनरेशन – एनालिसिस रिजल्ट्स ओटोमैटिकली जनरेटेड होते हैं. इससे मनुष्य द्वारा की गई गलतियों की संभावना कम होती है और समय से सही डाटा उपलब्ध होता है.

ज्यादा प्रोडक्टिविटी – स्पीड जांच से किसानों का समय बचता है जिससे वे दूसरे कृषि संबंधी कामों पर ध्यान दे सकते हैं.

कुशल संसाधन आवंटन – समय पर विश्लेषण के परिणाम उर्वरकों और कीटनाशकों जैसे संसाधनों के आवंटन को अनुकूलित करने में सहायता करता है. इससे उत्पादकता और लागत में सुधार होता है.

मिट्टी में इन 12 तत्वों की जांच करती है धरती का डॉक्टर मशीन

  • ऑर्गेनिक कार्बन (OC)
  • नाइट्रोजन
  • फॉस्फोरस
  • पौटेशियम
  • सल्फर
  • मैंग्नीज
  • बोरोन
  • आयरन
  • जिंक
  • कॉपर
  • इलेक्टिकल कंडक्टिविटी
  • सॉइल पीएच

किसानों को क्यों खरीदनी चाहिए धरती का डॉक्टर मशीन

  • यह मिट्टी के पैरामीटर्स की जांच करती है.
  • इससे मिट्टी की गुणवत्ता और मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है इसका तुरंत पता लगया जा सकता है.
  • किसान और आम आदमी अपने खेतों में ही मिट्टी की गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं.
  • खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता जांचकर किसान इसे बेहतर तरह से मैनेज कर सकते हैं.
  • सही तत्वों की जांच करने के बाद कीटों और बीमारियों की संभावना तुलनात्मक रूप से कम होती है.
  • इस मशीन से प्रोडक्शन की लागत कम आती है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है सो अलग.
  • जिन क्षेत्रों में मिट्टी की जांच करने की सुविधा नहीं है वहां यह मशीन फायदेमंद साबित होती है.
  • इस मशीन को ना सिर्फ किसान बल्कि गांव की पंचायत, कृषि संबंधी डीलर, कृषि समूह के लोग या अन्य एजेंसियों के लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे खरीदें धरती का डॉक्टर

धरती का डॉक्टर मशीन को पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट से खरीदा जा सकता है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें – श्री धन्वंतरि धाम… जहां प्रकृति करती है इलाज, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी प्राचीन विधियों का संगम है हर्बल वर्ल्ड हिमालय

First published on: Mar 18, 2026 12:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.