कॉकरोच जनता पार्टी के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत न दिए जाने के बावजूद भारी भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है. निगरानी के लिए 20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 12 अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं और 300 से ज्यादा एडवांस तकनीक वाले कैमरे लगाए हैं. संवेदनशील इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद करने का भी फैसला किया गया है.
दिल्ली की सीमा पर अर्धसैनिक बल
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने 9 अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस के साथ लगातार कॉर्डिनेशन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, प्रदर्शन की मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसने की कोशिश कर सकते है. इसके चलते दिल्ली से लगने वाले यूपी और हरियाणा के सभी बॉर्डर्स पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें : CJP Protest: दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 लेयर बैरिकेडिंग
जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के 1.5 किलोमीटर के दायरे को हाई-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है. अकेले इस इलाके में 6500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर सात लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. नई दिल्ली जिले को 20 से ज्यादा सुरक्षा जोनों में बांटा गया है. संवेदनशील जगहों पर लाउडस्पीकर से लोगों को गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 12 डिटेंशन सेंटर तैयार किए हैं, जहां हिरासत में लिए गए लोगों को रखा जाएगा.
4 KM में इंटरनेट बंद
निगरानी को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग वाले 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. एडिशनल कमिश्नर रैंक और उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारियों को बॉडी-वॉर्न कैमरे दिए गए हैं. जबकि, 100 फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को पल-पल की हलचल रिकॉर्ड करने का जिम्मा सौंपा गया है. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट का असर! स्कूल-कॉलेज से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या रहेगा बंद?
45 मेट्रो स्टेशन बंद और 254 ट्रेनें रद्द
दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद किया गया है. इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने 254 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है. डीएमआरसी की संशोधित एडवाइजरी के तहत राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, नई दिल्ली, आईटीओ, कश्मीरी गेट और लाजपत नगर समेत 45 मेट्रो स्टेशनों पर 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद रहेगा. हालांकि, नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर बाकी जगह इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी.
वहीं, भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच 254 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इनमें 75 मेल-एक्सप्रेस और 179 लोकल ट्रेनें शामिल हैं. इनमें दिल्ली-मेरठ, गाजियाबाद, पानीपत, कुरुक्षेत्र और लखनऊ रूट की प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन भी बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें : ‘परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है…’, CJP प्रवक्ता सौरभ दास का बड़ा बयान
शराब की दुकानें बंद
एहतियातन पूरी दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को खुदरा शराब की दुकानें बंद रखी गई हैं. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस के सभी बाजार, ऑफिस और रेस्तरां बंद रखने का फैसला किया है. चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस के व्यापारी संगठनों ने भी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है.
ट्रैफिक डायवर्जन
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, अशोका रोड, लोधी रोड और धौला कुआं समेत करीब 30 प्रमुख रूट्स पर डायवर्जन लागू किया है. उधर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और बरेली जोन समेत दिल्ली से सटे जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
51 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
56 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines