NCR heavy rain imd alert: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में पानी जमा होने और ट्रैफिक जाम लगने की सूचना है। वहीं, द्वारका में स्कूल की दीवार ढहने से दो लोग घायल हो गए तो बाहरी रिंग रोड पर एक कार खराब होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश की जानकारी लेकर घर से निकलें
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन एनसीआर में अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। बता दें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 3.4mm बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मौसम के बारे में जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोग घर से कुछ समय पहले निकलें।
सविक एजेंसियों को मिली जाम लगने की सूचना
इस बीच शनिवार को लोगों ने सोशल मीडिया पर कई जगह जाम लगने की शिकायत की। दिल्ली के अक्षरधाम, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, आनंद विहार, महरौली-बदरपुर रोड, भजनपुरा, संगम विहार पर शाम को वाहन रुक-रुककर चलते दिखाई पड़े। इसके अलावा अप्सरा बॉर्डर, नोएडा मोड पर जाम लगा। दमकल विभाग को आनंद पर्वत, सोनिया विहार, करावल नगर, पालम, कमला नगर आदि जगहों पर बारिश का पानी जमा होने की शिकायत मिली।
पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में भारी बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, जयपुर, दौसा, टोंक और भीलवाड़ा में बारिश होने का अनुमान है। 11 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। शनिवार को पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आफत बनी बारिश, UP-बिहार में ‘मौत’ बन बह रही 6 नदियां; 18 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines