---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में आफत बनी बारिश, UP-बिहार में ‘मौत’ बन बह रही 6 नदियां; 18 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Today Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बीती शाम मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 2 राज्यों में 6 नदियां उफान पर बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है।

---विज्ञापन---

10 August Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मानसून जमकर बरस रहा है। देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में बीती शाम भी मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन वह बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। करीब 2 घंटे बादल खूब बरसे, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। करीब 2 से 3 फीट पानी सड़कों पर भरने से जाम लगा।

मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आज 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कल भी लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि 15 अगस्त तक दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में 15 अगस्त तक बरसते रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। बीती शाम भी मूसलाधार बारिश हुई। आज भी शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होने उम्मीद है। 15 अगस्त तक राजधानी में बारिश होते रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वीकेंड पर लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठा पाएंगे। वीकेंड के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।

---विज्ञापन---

UP-बिहार में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा, सरयू, बागमती, गंडक, यमुना, कोसी नदियां उफान पर बह रही हैं। इससे उत्तर प्रदेश में जहां घाट डूब गए हैं, वहीं बिहार में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन दोनों राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं राज्य सरकारों ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क किया है और घाटों के पास न जाने की सलाह दी है। क्योंकि अगले 5 दिन मानसून एक्टिव रहेगा और भारी बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में बारिश से मचा हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के बादल तबाही मचा रहे हैं। अब तक हुई बारिश से प्रदेश की 900 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से 100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। गत एक अगस्त को हुए 5 जगहों पर बादल फटने के बाद अब तक 28 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। मौसम विभाग ने वीकेंड पर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2024 07:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola