दिल्ली-NCR में बारिश और हवाओं से ठंडक, 3 दिन और बरसेंगे बादल, जानें देशभर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Weekly Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हुई और मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने इस हफ्ते ठंडी हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Delhi NCR Weather Forecast

दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन

IMD Weather Forecst Till 21 March: उत्तर भारत में मौसम ने आज करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आई, जिससे लोगों को कई दिन से पड़ रही तपती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली में मौसम ऐसा ही रहने और हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।

मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इस साल गर्मी भी तोड़ेगी रिकॉर्ड, EL Nino बारिश-लू को कैसे करेगा प्रभावित?

विज्ञापन

अगले 3 दिन बारिश होने की संभावना

IMD के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन और बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अगले 3 दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय हल्की बारिश के साथ गरज चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 मार्च को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा

IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों में एक्टिव है। दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तरी भारत में 110 समुद्री मील की रफ्तार से चलने वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जो पश्चिमी हिमायल क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में इस हफ्ते बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, 16 से 22 मार्च के बीच उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 16-17 मार्च के बीच 30–50 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को और पूर्वोत्तर भारत में 18 मार्च तक गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 मार्च को, तेलंगाना में 16 मार्च को और तटीय आंध्र प्रदेश में 16-18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात में लू चलने से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ