Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

बोर्डिंग से 5 मिनट पहले क्यों कैंसल हुई दरभंगा फ्लाइट? दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा…वीडियो वायरल

Delhi-Darbhanga Spicejet Flight Cancelled: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बोर्डिंग से सिर्फ 5 मिनट पहले फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। जोकि गलत है। आखिर ये मामला क्या है? इसके बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Sep 14, 2024 22:54
SpiceJet Flights Emergency Landing
फ्लाइट लैंड होते ही पैसेंजर्स रेस्क्यू किए गए।

Delhi-Darbhanga Flight Cancelled: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। यात्रियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट फ्लाइट को बोर्डिंग से 5 मिनट पहले रद्द कर दिया गया। जिसके बाद यात्रियों और एयरलाइन अधिकारियों में जोरदार बहस भी हुई। यात्रियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इस मार्ग पर अक्सर उड़ानों को रद्द किया जाता है। गुस्साए लोगों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में बोर्डिंग गेट पर जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें:UP में होंगी बंपर भर्तियां, पुलिस महकमे के बाद इस विभाग में हजारों पद खाली; फटाफट जान लें डिटेल्स

---विज्ञापन---

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि स्पाइसजेट की SG 495 फ्लाइट को दिल्ली से दरभंगा जाना था। यात्री विमान में सवार होने के लिए तैयार खड़े थे। लेकिन बोर्डिंग से सिर्फ 5 मिनट पहले फ्लाइट के रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

यात्री स्पाइसजेट मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जिससे स्थिति बिगड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि पहली बार नहीं हुआ। अक्सर इस मार्ग पर मनमर्जी से फ्लाइट्स रद्द कर दी जाती हैं। एक वीडियो भी यात्रियों ने शेयर किया। जिसमें आरोप लगाया कि मिन्नतों के बाद भी एयरलाइन अधिकारियों ने उनको राहत देने से इन्कार कर दिया।

गुहार लगाते रहे लोग, किसी ने नहीं सुनी

एयरलाइन स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी। स्टाफ ने कहा कि वे होटल, मुआवजे, कैब या ट्रेन आदि का खर्च देने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। अगर वे लोग अपना पैसा वापस लेना चाहते हैं तो एक बैकएंड टीम है। जो बोर्डिंग पास पर आईडी और ईमेल का पूरा ब्योरा देती है। इस पर आप लोग ईमेल भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें:लो जी! UP-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी, त्योहारों के लिए अभी बुक करवाओ टिकट

First published on: Sep 14, 2024 10:44 PM

संबंधित खबरें