UP में होंगी बंपर भर्तियां, पुलिस महकमे के बाद इस विभाग में हजारों पद खाली; फटाफट जान लें डिटेल्स

Uttar Pradesh Govt Jobs 2024: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने हजारों पदों को भरने का ऐलान किया है। कई विभागों में भर्ती की जाएगी। किस महकमे में कितने पदों को भरने का प्लान सरकार ने बनाया है? आगे खबर में विस्तार से जान लेते हैं।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

UP Govt Jobs 2024: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खास खबर है। सरकार ने पुलिस के बाद अब राजस्व विभाग में भर्ती का ऐलान किया है। राजस्व विभाग में लेखपाल, राजस्व इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार के हजारों खाली पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजारों लिपिकीय पदों को भी भरने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सीएम का कहना है कि राजस्व विभाग में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति लंबित है, वह जल्द से जल्द पूरी की जाए। राजस्व विभाग में खाली पदों के कारण लोगों के काम अटक रहे हैं। जिसके बाद अब सरकार ने तेजी से एक्शन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

राजस्व विभाग में काम पेंडिंग

गौरतलब है कि जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र का काम यही विभाग करता है। वहीं, घरौनी, सर्वे, पैमाइश, पट्टा और नामांकन का जिम्मा भी इसी विभाग के पास होता है। लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण काम अटक रहे थे। जिसके बाद अब सीएम आदित्यनाथ ने फौरन नए पदों को भरने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में हुई हाई लेवल मीटिंग में राजस्व विभाग में मौजूदा कर्मचारियों और कामकाज को लेकर समीक्षा की गई थी। सीएम ने मीटिंग में कहा कि राजस्व परिषद और विभाग में समय के साथ काम का स्वरूप बदल रहा है। जिसके लिए दक्ष युवाओं को भर्ती करने की जरूरत है। तहसील, जिला और मंडल स्तर पर ऐसे युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए, जो आईटी में दक्ष हों।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार को मिलेगा व्हीकल

सीएम ने कहा कि विभाग के कर्मियों को काम के लिए फील्ड में जाना पड़ता है। पटवारियों और राजस्व इंस्पेक्टरों को व्हीकल अलाउंस प्रदान किया जाए। नायब तहसीलदार की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी के लिए चार पहिया वाहन मुहैया करवाया जाएगा। वहीं, इन लोगों को जीपीएस कार्य भी करना होता है। जिसके लिए बेहतर नए टैबलेट दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि आमजन से जुड़े कामों को समयबद्ध तरीके से जल्द निपटाया जाए। राजस्व विभाग के कर्मियों को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाए। सीएम ने हरदोई के राजा टोडरमल सर्वेक्षण भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को और बेहतर काम करने के निर्देश दिए। इसके लिए विभाग स्तर से प्रस्ताव मांगा गया है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

पटवारियों के 7 हजार पद खाली

बता दें कि लगभग 11000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के मुताबिक लेखपाल के 7000, राजस्व निरीक्षक के 1000, कानूनगो के 1200, नायब तहसीलदार के 300 पद खाली हैं। वहीं, लिपिकों के 2000 पद रिक्त हैं। लोकसभा चुनाव में नौकरी और बेरोजगारी बड़ा चुनावी मुद्दा रहा। जिस पर विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की थी। हाल ही में योगी सरकार ने 60000 से ज्यादा पदों पर पुलिस भर्ती आयोजित की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ