Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय’, OBC रिर्जेवशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने किसी उम्मीदवार के क्रीमी लेयर में होने या न होने पर विस्तार से सुनवाई की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 12, 2026 14:25

सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि किसी उम्मीदवार के क्रीमी लेयर में होने या न होने का निर्धारण केवल उसकी पारिवारिक आय के आधार पर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति के सामाजिक और व्यावसायिक पद को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि पदों की श्रेणियों और स्टेटस मापदंडों का संदर्भ लिए बिना, केवल आय के आधार पर क्रीमी लेयर का दर्जा तय करना कानून की दृष्टि से टिकाऊ नहीं है। मामले में कोर्ट का मानना है कि आय के साथ-साथ व्यक्ति के सामाजिक और व्यावसायिक पद को भी ध्यान में रखा जाना अनिवार्य है।

---विज्ञापन---

क्रीमी लेयर का मतलब है कि जो लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अदालत ने कहा है कि केवल आय के आधार पर क्रीमी लेयर का दर्जा तय करना कानून की दृष्टि से टिकाऊ नहीं है।

यह भी पढ़ें: NCERT विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विवादित चैप्टर लिखने वालों पर गिरी गाज

---विज्ञापन---

क्रीमी लेयर क्या है?

क्रीमी लेयर ओबीसी समुदाय के उन लोगों को कहा जाता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हैं। इंद्रा सहनी बनाम भारत सरकार मामले (1992) में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण का लाभ इन्हें नहीं मिलना चाहिए, बल्कि समुदाय के गरीब और पिछड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए।

क्रीमी लेयर के नियम की बात करें तो ओबीसी परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, तो क्रीमी लेयर में माना जाता है। ऐसे उम्मीदवार सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के हकदार नहीं होते। आय की सीमा 2017 में 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई थी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल से कोमा में लेटे हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की

First published on: Mar 12, 2026 01:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.