क्या BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? अटकलों पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, किया चौंकाने वाला खुलासा

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने से नाराज हैं। उन्हें लेकर आम आदमी पार्टी में तनाव गहराया हुआ है। इस बीच सौरभ ने राघव को लेकर एक बड़ा दावा किया है और एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने से नाराज हैं।

विज्ञापन

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करेंगे। ऐसी अटकलें आजकल राजनीतिक गलियारों में लगाई जा रही हैं। इस अटकलों पर संजय सिंह के बाद सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। साथ ही उन्होंने राघव चड्ढा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। सौरभ ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी है। वहीं राघव चड्ढा भी राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद 3 वीडियो पोस्ट करके AAP पर तंज कस चुके हैं।

राघव को लेकर सौरभ भारद्वाज ने ये दावा किया

आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किए गए ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और BJP की आलोचना करते हुए जितनी भी पोस्ट लिखी थीं, सभी हटा दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ वाले पोस्ट उनके प्रोफाइल पर हैं। बता दें कि इस दावे को लेकर सौरभ भारद्वाज की सोशल मीडिया पोस्ट से राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने की अटकलों को और हवा मिली है।

विज्ञापन

PM-केंद्र के खिलाफ बोलने से बचने के आरोप

बता दें कि AAP ने राघव चड्ढा पर संसद में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने से बचने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को ही राघव को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने की वजह बताया जा रहा है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर अनुरोध किया कि राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया जाए और उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया जाए।

राघव चड्ढा ने 3 वीडियो पोस्ट करके जवाब दिया

राघव ने AAP के आरोपों को ‘झूठा’ बताया और कहा कि संसद में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने नजर न लगे वाली इमोजी के साथ संसद में अपनी स्पीच वाले क्लिप का एक वीडियो अपलोड किया। फिर राघव ने एक वीडियो के साथ आम आदमी के नाम संदेश दिया और लिखा कि खामोश हुआ नहीं हूं, कराया गया हूं। अब राघव ने एक वीडियो संदेश में फिल्म ‘धुरंधर’ के डायलॉग बोलते हुए कहा कि क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं। हर झूठ का भंडफोड़ होगा। मेरे खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ