Pankaj Mishra
Read More
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह से दिनों से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज कोरोना के 300 से कम नए केस सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 5 लोगों की जानें गई है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 294 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 406 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 12 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 112 की कमी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Winter Health Care: बहती नाक को तुरंत रोक देगा ये गर्मागर्म सूप, इस विधि से बनाकर पीएं
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 294 नए केस सामने आए हैं जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 487 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 हजार 209 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 193 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 69 हजार 715 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 32 हजार 915 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 591 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 6 हजार 209
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 69 हजार 715
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 32 हजार 915
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 591
अभी पढ़ें – Healthy Drink: चेहरे की रंगत को सुधार देता है 1 गिलास टमाटर का जूस, इस विधि से बनाकर पीएं
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.0 प्रतिशत शामिल है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.87 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।