---विज्ञापन---

‘विकसित भारत के लिए कनेक्टिविटी चाहिए’, PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में जुटे 6000 यंग प्रोफेशनल

'विकसित भारत के लिए कनेक्टिविटी चाहिए', PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में जुटे 6000 यंग प्रोफेशनल

---विज्ञापन---

गुजरात के वडोदरा में’नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह विकास और साझेदारी का उत्सव है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सहयोगी शामिल हैं; यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है. मैं आज आप सबके बीच ‘विकसित भारत’ की ओर यात्रा को और तेज करने के लिए आया हूं..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं वडोदरा के प्रत्येक नागरिक को पूरे शहर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान को जिस सेवाभाव से चलाया है, उसके लिए हार्दिक बधाई और प्रशंसा करता हूं. कल मैं एक वीडियो देख रहा था, और इससे मुझे अपार गर्व महसूस हुआ… इस वर्ष लाल किले से मैंने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्तधारा’ – सात सूत्रीय संकल्प – का आह्वान किया. इन सात धाराओं में से एक ‘गति शक्ति’ है.

---विज्ञापन---

इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है.

इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है.

---विज्ञापन---

विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो.
वडोदरा तो गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर है.

आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं.

---विज्ञापन---

आज 2,800 किमी से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया है.

ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है.

---विज्ञापन---

आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं.

थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.

---विज्ञापन---

इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं.

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2026 12:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola