---विज्ञापन---

देश angle-right

Congress Protest: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास का करेगी घेराव

Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा हल्ला बोलने की तैयारी में है। कांग्रेस आज पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वहीं दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस की ओर […]

---विज्ञापन---

Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा हल्ला बोलने की तैयारी में है। कांग्रेस आज पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वहीं दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजभवन का घेराव किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। लेकिन कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेताओं को पता है कि दिल्ली पुलिस उनके प्रदर्शन को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी यही कारण है कि आज रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय में रुकने को कहा गया।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के तमाम सांसद सुबह 11 बजे संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राष्ट्रपति भवन और पीएम हाउस का भी घेराव करने की योजना है। कांग्रेस ने अपने विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए सभी सांसद चलो राष्ट्रपति भवन का नारा दिया है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि कांग्रेस बीते कुछ दिनों से महंगाई के खिलाफ लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। संसद के भीतर और बाहर लगातार पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी के सांसदों ने संसद सत्र के दौरान गांधी प्रतिमा के सामने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महंगाई को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर हैं।

First published on: Aug 05, 2022 06:59 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola