Asaduddin Owaisi: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि हैदराबाद के सांसद (Asaduddin Owaisi) राजेंद्र नगर और खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में एक मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
निरंजन ने किया ये दावा
निरंजन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने का दावा करते हुए कहा, “यह संसद के एक निर्वाचित सदस्य की गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है।”
और पढ़िए – बिहार में आज से शुरू होगा जाति आधारित सर्वे, जानें तेजस्वी यादव ने इसके क्या फायदे बताए
चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने चुनाव आयोग से एआईएमआईएम प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने गढ़ को बरकरार रखने के बाद ओवैसी 2004 से हैदराबाद से मौजूदा सांसद हैं। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से 2004 तक छह कार्यकाल के लिए शहर से संसद सदस्य रहे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines