हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स सच में पाकिस्तानी? जानें ISI से जुड़े होने के दावों का पूरा सच

CJP Instagram Followers: सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर बीजेपी नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानिए क्या है वायरल दावों और फाउंडर अभिजीत दिपके से जुड़े विवादों की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन

CJP Instagram Followers: सोशल मीडिया पर महज एक हफ्ते पहले शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) इस समय देश की राजनीति और इंटरनेट विमर्श के केंद्र में है. इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डतोड़ 20 मिलियन (2 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स जुटाकर सुर्खियां बटोरने वाली इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर अब पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं.
भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव तजिंदर बग्गा और नेता प्रीति गांधी सहित कई प्रवक्ताओं ने दावा किया है कि इस पार्टी को भारत से ज्यादा पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है. बग्गा द्वारा साझा किए गए थर्ड-पार्टी आंकड़ों के अनुसार, CJP के 77% फॉलोअर्स विदेशी हैं, जिनमें अकेले 49% पाकिस्तान से हैं, जबकि भारत के फॉलोअर्स महज 9% हैं.

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए बोस्टन यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट और पुणे निवासी अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम के वास्तविक इनसाइट्स (आंकड़े) साझा किए. दिपके के मुताबिक, उनके 94% फॉलोअर्स भारतीय युवा हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है? फिलहाल मेटा या इंस्टाग्राम ने इस पर कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया है.

क्या बंद हुआ X (ट्विटर) अकाउंट?

विवादों के बीच, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ‘राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं’ से जुड़ी इनपुट के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर CJP के आधिकारिक X हैंडल को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. हालांकि, दिपके ने ‘कॉकरोच इज़ बैक’ नाम से नया हैंडल बना लिया है, जिसे महुआ मोइत्रा और प्रशांत भूषण जैसी बड़ी हस्तियों का समर्थन भी मिला है.

विज्ञापन

क्या वाकई ISI एजेंट हैं अभिजीत दिपके?

अभिजीत दिपके को ‘ISI एजेंट’ बताने वाले दावों के पीछे साल 2019 की एक पुरानी शिकायत है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद ‘लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी’ (LRO) ने दिपके के खिलाफ पुणे पुलिस में यूएपीए (UAPA) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर अलगाववादी विचारों को बढ़ावा देने का आरोप था. हालांकि, इस शिकायत पर आगे कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई थी. जांच एजेंसियों की तरफ से दिपके के ‘ISI एजेंट’ होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए यह दावा महज एक राजनीतिक आरोप है.

कैसे हुई इस अनोखी पार्टी की शुरुआत?

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ से करने के बाद, विरोध स्वरूप इस पैरोडी (व्यंग्य) पार्टी की शुरुआत हुई थी. जो मामला महज एक मजाक से शुरू हुआ था, वह अब देश के सबसे बड़े ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुका है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola