अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने की बात कही है। इसी बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ सहित किसी तरह का स्पेसिफिक टैरिफ नहीं लगाया गया है।
राज्यसभा में जितिन प्रसाद ने कही ये बात
राज्यसभा में एक प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, ‘अमेरिका ने 13 फरवरी, 2025 को पारस्परिक (रेसिप्रोकल) व्यापार और शुल्कों को लेकर एक ज्ञापन जारी किया है। इस ज्ञापन के तहत वाणिज्य सचिव और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को व्यापारिक साझेदारों की तरफ से अपनाई गई किसी भी गैर-पारस्परिक व्यापार व्यवस्था से अमेरिका को होने वाले नुकसान की जांच करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी है। साथ ही प्रत्येक व्यापारिक साझेदार के लिए विस्तृत प्रस्तावित उपायों के साथ एक रिपोर्ट पेश करनी है। इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यापारिक साझेदार के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई किसी भी प्रासंगिक अमेरिकी कानून के तहत की जा सकती है।’
2 अप्रैल से अमेरिका लागू करेगा रेसिप्रोकल टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ की बार-बार आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भारत बहुत हाई टैरिफ वाला देश है। साथ ही ट्रंप ने इस बात को दोहराया है कि अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होंगे।
‘पहले की तुलना में अब कोई छूट नहीं’
जितिन प्रसाद ने सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आज की तारीख तक अमेरिका द्वारा भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ सहित किसी भी तरह का देश-विशिष्ट शुल्क नहीं लगाया गया है। अमेरिका की तरफ से बिना किसी छूट के सभी देशों से स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।’ प्रसाद ने कहा, ‘इन शुल्कों के प्रभाव का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है, जो मौजूदा अतिरिक्त शुल्कों की तुलना में एक बढ़ोतरी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में कुछ प्रमुख निर्यातक देशों को पहले की छूट की तुलना में अब कोई छूट नहीं है।’ मंत्री ने आगे कहा कि दोनों देश ‘पारस्परिक रूप से लाभकारी और निष्पक्ष तरीके से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने और व्यापक बनाने’ के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं।
‘मिशन 500’ के लिए दोनों सरकारें प्रतिबद्ध
मंत्री ने कहा, ‘दोनों देशों ने 13 फरवरी, 2025 को एक संयुक्त बयान जारी किया था, जिसमें आर्थिक संबंधों को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी। महत्वाकांक्षी ‘मिशन 500′ के तहत दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक अमेरिका-भारत व्यापार को दोगुना से अधिक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार संबंधों को गहरा करके ही हासिल किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके तहत देश में बाजार पहुंच बढ़ाने, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाने और प्रमुख व्यापार मुद्दों को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’
भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध, सिर्फ एक समस्या: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन उनके साथ उनकी एकमात्र समस्या यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। ट्रंप ने कहा, ‘भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वे दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक हैं। मेरा मानना है कि वे शायद उन टैरिफ को काफी हद तक कम कर देंगे, लेकिन 2 अप्रैल को हम उनसे वही टैरिफ वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं।’
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
54 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines