'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, जानें थियेटराइजेशन पर क्या बोले?

भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने दुश्मन देश पाकिस्तान को खुलकर चेतावनी दी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और थियेटराइजेशन पर भी खुलकर बात की है. वहीं इंडो-पैसिफिक के हालातों पर भी भारत का रुख स्पष्ट किया.

AP singh | Indian Airforce | Operation Sindoor

भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने दुश्मन देश पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. (Credit-ANI)

भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख चीफ मार्शल एपी सिंह ने दुश्मन देश पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने इंटरव्यू देते हुए ऑपरेशन सिंदूर और थियेटराइजेशन पर भी खुलकरत बात की है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर सोचा-समझकर हमले किए. पाकिस्तान का कोई भी टारगेट भारतीय वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर कैपेबिलिटी सेंट्रिक अप्रोच का वैलिडेशन है. इस ऑपरेशन ने देश के प्राइमरी रिस्पॉन्डर और इसके स्ट्रेटेजिक डिटरेंट दोनों के तौर पर एयरफोर्स की पावर की भूमिका को फिर से पक्का किया.

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर को वायुसेना के लिए सबक बताया

IAF चीफ ने चेतावनी दी कि भारतीय वायुसेना की अप्रोच का वैलिडेशन रुकने का कारण नहीं होना चाहिए, क्योंकि आगे का रास्ता दुश्मन तक पहुंचने की वायुसेना की कैपेबिलिटी को और गहरा करना है. ऑपरेशन सिंदूर से एक सबक मिला है कि हमें कई ऑप्शन साथ रखने चाहिए और दुश्मन की टैक्टिक्स बदलने पर उन ऑप्शन पर तेजी से काम करने क्षमता भी रखनी चाहिए. 2047 तक हमारा लक्ष्य दुनिया की सबसे काबिल, इनोवेटिव और टेक्नोलॉजी के मामले में आत्मनिर्भर एयरोस्पेस फोर्स में से एक बनना है, ताकि दुश्मनों को सबक सिखा सकें और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा सकें.

विज्ञापन

थियेटराइजेशन को इंटीग्रेटेड मिलिट्री स्ट्रक्चर बताया

IAF चीफ ने कहा कि थियेटराइजेशन का मतलब फाइटर एसेट्स को ज्योग्राफिकली बांटने के लिए एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि IAF जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन के लिए पूरी तरह कमिटेड है. भविष्य के झगड़े अपने नेचर से ही मल्टी-डोमेन होंगे. तीनों सेनाएं पहले से कहीं ज्यादा तालमेल के साथ काम करेंगी. असली सवाल यह है कि इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर में एयर पावर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कैसे किया जाए? हम इंडो-पैसिफिक में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं. IAF इंडो-पैसिफिक में भारत के हितों की रक्षा के लिए तैयार है. सतर्कता, भरोसेमंद और ज्यादा क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ