INDW vs ZIMW: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला चल रहा है. वहां पर पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलीं. उन्होंने अपने करियर का 8वां शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

INDW vs ZIMW

हरमनप्रीत कौर ने लगाया शतक (Photo: ANI)

INDW vs ZIMW: हाल ही में हरमनप्रीत कौर ने भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. इसके बाद तीनों फॉर्मेट की कमान स्मृति मंधाना को मिली. कप्तानी छोड़ने के बाद से हरमनप्रीत ने बल्ले से कोहराम मचाया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत ने बवाल मचा दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर की पहले वनडे सेंचुरी मार दी है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने टीम इंडिया को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है.

विज्ञापन

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कोटंबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जा रहा है. वहां पर हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी पहली सेंचुरी रही. उन्होंने अपने शतक 101 गेंदों में पूरा किया. उन्हें प्रतिका रावल और दीप्ति शर्मा का बढ़िया साथ मिला. कौर ने मुकाबले में 121 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 15 शानदार चौके लगाए. इस बार पूरी लय में वो नज़र आईं. उन्होंने मैदान को चारों तरफ खूबसूरत शॉट लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 104.13 का रहा.

विज्ञापन

भारतीय टीम का बड़ा स्कोर

भारतीय टीम को इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं मिल पाई. 19 रन के स्कोर पर ही 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा प्रभावित नहीं कर पाईं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर कदम रखा. उन्होंने प्रतिका रावल के साथ 124 रनों की शानदार साझेदारी की. टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की. रावल ने 67 गेंदों में 61 रन बनाए. कौर ने इसके बाद दीप्ति शर्मा के साथ 153 रनों की पार्टनरशिप की. दीप्ति ने कमाल की बल्लेबाजी की. वो 106 रन बनाकर नाबाद रहीं. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर का वनडे करियर

हरमनप्रीत कौर लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेल रही हैं. उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. भारत के लिए अब तक वो 166 मुकाबले खेल चुकी हैं. उन्होंने 144 पारियों में 4,641 से ज्यादा रन बना चुकी हैं. 38 की औसत से उन्होंने रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका बेस्ट स्कोर 171 रनों का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ